दिनभर की दौड़भाग के दौरान धूप, धूल और गंदगी चेहरे पर जमा होने लगती है। इसके लिए नाइट स्किन केयर रुटीन जरूर अपनाना चाहिए। इससे त्वचा जवान, चमकदार और शाइनी बनती है। एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा 52 साल की उम्र में भी जवान नजर आती हैं। उनकी ग्लोइंग स्किन के पीछे एक बड़ा सीक्रेट स्किन केयर रुटीन है। दिनभर शूट्स, मेकअप और हैक्टिक शेड्यूल के बाद भी मलाइका अपनी त्वचा का ख्याल रखना नहीं भूलती हैं। रात में मलाइका अपना प्रोपर स्किन केयर रुटीन फॉलो करती हैं, इसका वीडियो मलाइका ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने बताया है कि वो क्या इस्तेमाल करती हैं जिससे उनकी त्वचा हाइड्रेट रहती है और वो आज भी खूबसूरत स्किन को मेंटेन करती हैं। 

मलाइका अरोड़ा ने शेयर किया स्किन केयर रुटीन

चेहरा साफ करना

पहला स्टेप (क्लींजिंग बाम)- दिनभर का मेकअप हटाने के लिए थोड़े से ‘क्लींजिंग बाम’ का इस्तेमाल किया जाता है। यह पूरे मेकअप को पिघलाकर पूरी तरह साफ कर देता है। इसे गुनगुने पानी में भीगे कपड़े, मुलायम तौलिया से पोंछकर हटाया जाता है।

दूसरा स्टेप (फेस वॉश)- इसके बाद चेहरे को पानी और माइल्ड क्लीन्ज़र से धोना चाहिए। फेस वॉश करने से त्वचा पूरी तरह साफ हो जाती है। इससे चेहरे पर जमा गंदगी पूरी तरह से क्लीन हो जाती है।

टोनिंग और सीरम 

मिस्ट या हायल्यूरोनिक एसिड- चेहरा धोने के बाद स्प्रे फेस मिस्ट की जगह त्वचा को हाइड्रेट करने के लिए हायल्यूरोनिक पेप्टाइड सीरम लगाया जाता है।

ऑयल-बेस्ड सीरम- इसके बाद आप कोई भी ऑयल-बेस्ड सीरम का इस्तेमाल अपने चेहरे पर करें। इससे त्वचा को गहराई से पोषण देने में मदद मिलती है।

मॉइस्चराइजिंग और लिप केयर

नाइट/राईम क्रीम- चेहरे पर क्रीम लगाकर अच्छे से मसाज करें। जिससे त्वचा बेहतर तरीके के हाइड्रेट रहे। अगर क्रीम हाथों में बच जाती है, उसे हाथों पर ही मल लें। इससे त्वचा के साथ हाथ भी मुलायम रहेंगे।

फेस ऑयल- अगर त्वचा थोड़ी सूखी लगे, तो हाइड्रेशन के लिए 2-3 बूंदें खास फेस ऑयल की लगाई जाती हैं। इससे त्वचा मुलायम और चिकनी बनी रहेगी।

लिप केयर- आखिर में होठों को नमी देने के लिए लिप बाम या लिप केयर प्रोडक्ट लगाकर रूटीन पूरा किया जाता है। इस रुटीन को फॉलो करने से आपकी त्वचा और होंठ एकदम मुलायम, चमकदार बनेंगे।

 





Source link

Write A Comment