Last Updated:

Mushroom Aloo Chap Recipe: मशरूम आज के समय में एक हेल्दी और पौष्टिक फूड के रूप में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है, ऐसे में अगर आप स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल चाहते हैं तो मशरूम आलू चाप एक शानदार विकल्प है. यह रेसिपी न सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि घर पर आसानी से कम समय में तैयार की जा सकती है. बाहर से कुरकुरा और अंदर से नरम यह स्नैक बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है और शाम के नाश्ते या मेहमानों के लिए परफेक्ट डिश साबित होता है. रिपोर्ट- अमित कुमार

मशरूम आज के समय में लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय होता जा रहा है, क्योंकि यह स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसमें प्रोटीन, विटामिन और कई जरूरी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं. ऐसे में अगर आप कुछ चटपटा और हेल्दी स्नैक बनाना चाहते हैं, तो मशरूम आलू चाप एक शानदार विकल्प हो सकता है.

यह न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है, बल्कि इसे बनाना भी काफी आसान है. घर पर उपलब्ध सामान्य सामग्री से इसे तैयार किया जा सकता है, जिससे यह हर वर्ग के लोगों के लिए एक परफेक्ट डिश बन जाता है.

मशरूम आलू चाप का स्वाद इतना लाजवाब होता है कि यह बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को खूब पसंद आता है. खासकर शाम के नाश्ते में या मेहमानों के आने पर यह एक बेहतरीन विकल्प साबित होता है. उबले हुए आलू और बारीक कटे या पाउडर किए गए मशरूम को मसालों के साथ मिलाकर टिक्की का आकार दिया जाता है और फिर इसे हल्का फ्राई किया जाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

बाहर से कुरकुरा और अंदर से नरम यह चाप खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है. कारीगरों का कहना है कि अगर इसमें सही मात्रा में मसाले डाले जाएं, तो इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. मसाले आप अपने स्वाद के हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं. समस्तीपुर की रीता देवी बताती हैं कि मशरूम से बना हर व्यंजन स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है. मशरूम आलू चाप बनाने के लिए सबसे पहले मशरूम को सुखाकर उसका पाउडर तैयार किया जाता है. इसके बाद उबले हुए आलू में इस पाउडर को मिलाया जाता है.

साथ ही इसमें मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हरी मिर्च, धनिया पत्ता और नमक जैसे मसाले डालकर अच्छे से मिश्रण तैयार किया जाता है. फिर बेसन का घोल बनाकर इस मिश्रण को उसमें डुबोकर तेल में फ्राई किया जाता है. यह प्रक्रिया बेहद आसान है और थोड़ी सी मेहनत में स्वादिष्ट चाप तैयार हो जाता है.

मशरूम आलू चाप की खास बात यह है कि एक ही मिश्रण से कई तरह के व्यंजन तैयार किए जा सकते हैं. इसी मिश्रण से पकौड़ा, कचौड़ी या टिक्की भी बनाई जा सकती है, जो खाने में उतनी ही स्वादिष्ट होती है. अगर मशरूम पाउडर पहले से तैयार हो, तो किसी भी समय जल्दी से स्नैक बनाना आसान हो जाता है.

यही वजह है कि यह रेसिपी घरों में तेजी से लोकप्रिय हो रही है. तो देर किस बात की. अगर आप भी चटपटा खाने का सोचते हैं, तो इसे घर में आसानी से ट्राई कर सकते हैं. बाजार से भी मशरूम खरीद सकते हैं और उसे सुखाकर पाउडर के रूप में बना सकते हैं, फिर विभिन्न सामग्री मिलाकर स्वादिष्ट व्यंजन तैयार कर सकते हैं.



Source link

Write A Comment