काफी लोगों को बैंगन बिल्कुल नहीं पसंद होता है, लेकिन कुछ लोग इसे बड़े चाव से खाना पसंद करते हैं. बैंगन का भरता हो या फिर बैंगन की कलौंजी, ये बेहद स्वादिष्ट लगते हैं. अगर ये सामने आ जाएं तो बैंगन के भरते और कलौंजी के साथ 5-6 रोटियां लोग बड़े आराम से खा सकते हैं. हालांकि, बैंगन से कई और स्वादिष्ट रेसिपी बनती हैं, जिसे शायद आपने कभी नहीं ट्राई किया हो. आज आपको दही वाली ग्रेवी में मसाला बैंगन बनाने का तरीका बता रहे हैं. स्पाइस्ड क्रीमी कर्ड ग्रेवी मसाला बैंगन की रेसिपी शेयर की है शेफ निशा मधुलिका ने अपने यूट्यूब चैनल NishaMadhulika पर. ये एक बेहद ही स्वादिष्ट बैंगन की दही वाली ग्रेवी की सब्जी है, जिसे आप पराठा, रोटी, पूड़ी, चावल के साथ खा सकते हैं. चलिए आप भी इस वीडियो को देखकर सीख लें इस यम्मी बैंगन की सब्जी बनाना.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment