अहिल्यानगर: महाराष्ट्र से एक चौंकाने वाली खबर है। अहिल्यानगर के कर्जत में जलालपुर की रहने वाली अंकिता सांगले ने रविवार को आत्महत्या कर ली। अंकिता ने NEET की दोबारा हुई परीक्षा में 166 अंक हासिल किए थे । इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।
कर्जत पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है। खुद महाराष्ट्र पुलिस ने ये जानकारी दी है।