Image Source : TWITTER
cm yogi and priyanka gandhi

Highlights

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर मंदिर में विधि-विधान से देवाधिदेव महादेव का रुद्राभिषेक किया
  • सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी
  • प्रियंका गांधी ने लखनऊ के बेहसा स्थित सिहारी शिव मंदिर में पूजा की

आज महाशिवरात्रि का एक महान पर्व है। इस पूरे भारतवर्ष में धूमधाम से मनाया जा रहा है। एक ओर जहां पूरे देश में महाशिवरात्रि की धूम है वहीं यूपी में चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है।

गोरखपुर से खुद सीएम योगी आदित्यानाथ मैदान में हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के झारखंडी महादेव मंदिर में देवाधिदेव महादेव का रुद्राभिषेक कर विश्व-कल्याण की कामना की। सीएम योगी ने पूरे विधि विधान के साथ भगवान शिव की अराधना की। इस अवसर पर सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी।

इसके साथ ही महाशिवरात्रि के मौके पर प्रियंका गांधी ने लखनऊ के बेहसा स्थित सिहारी शिव मंदिर में पूजा की। इस दौरान वहां उनके समर्थक मौजूद रहे। प्रियंका गांधी ने शिवलिंग पर जल चढ़ाया और सभी के सुख शांति की कामना की।

आपकों बता दें, पूरे देश में भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ा।





Source link

Write A Comment