हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित शक्तिपीठ मां ज्वालामुखी मंदिर में गुरुवार को हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां मंदिर परिसर में एक युवक ने कथित तौर पर खुद को आग लगा ली है। आग लगाने वाला 36 वर्षीय युवक राजस्थान का बताया जा रहा है। घटना में युवक का शरीर 70 प्रतिशत तक झुलस गया है। आइए जानते हैं कि इस घटना के बारे में अब तक क्या जानकारी सामने आई है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, ये पूरा मामला गुरुवार को करीब शाम 8 बजे का बताया जा रहा है। सामने आई जानकारी के अनुसार, ज्वालामुखी मंदिर में युवक ने मंदिर में खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। वह बुरी तरह से झुलस गया था जिसके बाद उसे टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है।