यूपी के झांसी में माफिया अतीक अहमद के बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई है। अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। अबान प्रयागराज से झांसी जेल में अपने भाई से मिलने जा रहा था, इसी दौरान बीच रास्ते में यह हादसा हो गया। हादसे में अबान और उसके दोस्त सोनू की मौत हुई।
बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई कार
झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में यह हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, हाईवे पर अबान की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।
जेल में बंद हैं अतीक के 2 बेटे
- अतीक अहमद का एक बेटा असद एनकाउंटर में मारा गया था।
- एक बेटा अली झांसी जेल में बंद है, उस पर 10 मुकदमे हैं।
- एक बेटा उमर लखनऊ जेल में बंद है, उस पर 11 मुकदमे दर्ज हैं।
- छोटे बेटे अबान और आइज़म बाहर थे, पढ़ाई कर रहे थे।
- अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन फ़रार है, उस पर पचास हजार का इनाम है।
खबर अपडेट हो रही है…