Last Updated:

Green Chilli Sauce Recipe: ग्रीन चिली सॉस का इस्तेमाल कई तरह के फूड्स में किया जाता है. खासकर, चाइनीज आइटम्स, नूडल्स, बर्गर, सैंडविच, रैप्स, स्प्रिंग रोल आदि में इसका इस्तेमाल होता है. यह खाने के स्वाद में तीखापन एड करता है. आप मार्केट से प्रिजर्वेटिव युक्त ग्रीन चिली सॉस खरीद कर लाते हैं. आप घर में भी ग्रीन चिली सॉस बहुत ही कम समय में सिंपल रेसिपी से बना सकते हैं.

Zoom

ग्रीन चिली सॉस बनाने की रेसिपी

Green Chilli Sauce Recipe: ग्रीन चिली सॉस (Green Chilli Sauce) का इस्तेमाल कई चीजों में किया जाता है जैसे मोमोज की डिपिंग सॉस, नूडल्स, फ्राइड राइस, सैंडविच, बर्गर, रैप्स, पकोड़े, समोसे, स्प्रिंग रोल, मैरिनेशन, सूप और स्टर-फ्राई आदि का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है. ग्रीन चीली सॉस का इस्तेमाल खाने में तीखापन और फ्लेवर जोड़ने के लिए किया जाता है. आप मार्केट से ग्रीन चिली सॉस खरीद कर लाते होंगे. क्यों नहीं बिना प्रिजर्वेटिव यूज किए आप ग्रीन चीली सॉस घर पर ही बना लें. ग्रीन चिली सॉस की रेसिपी शेफ कुणाल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है. जानिए आप इस वीडियो में ग्रीन चिली सॉस बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए और रेसिपी क्या है…

ग्रीन चिली सॉस बनाने के लिए सामग्री
पानी-1.2 लीटर
सिरका-1 कप
लहसुन की कलियां- 10-12
अदरक-1 इंच का टुकड़ा
साबुत धनिया – 2 बड़े चम्मच
चीनी- 2 बड़े चम्मच
नमक- 1 बड़ा चम्मच (लगभग)
आलू कटे हुए – 1 कप
हरी मिर्च – 200 ग्राम

View this post on Instagram





Source link

Write A Comment