Last Updated:
Indian Sweets made of Vegetables: भारत में कई तरह की मिठाई बनायी जाती है. हालांकि ज्यादातर मिठाइयां दूध और मावा से बनायी जाती हैं. लेकिन कुछ मिठाइयां का मेन इंग्रीडिएंट लौकी, कद्दू जैसी सब्जियां होती है. इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ मिठाइयों के बारे में जान सकते हैं.
अगर आप पारंपरिक मिठाइयों में कुछ नया स्वाद तलाश रहे हैं, तो सब्जियों से बनी ये मिठाइयां आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती हैं. सब्जियों से बनने वाली ये मिठाइयां न सिर्फ स्वाद में शानदार होती हैं, बल्कि अपनी अनोखी बनावट और पारंपरिक रेसिपी के लिए भी जानी जाती हैं.
गाजर का हलवा- सर्दियों में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली मिठाइयों में गाजर का हलवा शामिल है. इसे बनाने के लिए ताजी लाल गाजर को कद्दूकस किया जाता है. फिर इसे घी में हल्का भूनकर दूध के साथ पकाया जाता है. जब गाजर अच्छी तरह गल जाए, तब इसमें चीनी और कटे हुए मेवे मिलाए जाते हैं. ऊपर से भुने हुए काजू-बादाम डालकर इसे गर्मागर्म परोसा जाता है.
शकरकंद का हलवा-शकरकंद से बनने वाला ये हलवा स्वाद में बेहद अलग और लाजवाब होता है. इसके लिए उबले हुए शकरकंद को मैश करके घी में भुना जाता है. फिर इसमें चीनी, इलायची पाउडर और मेवे मिलाकर पकाया जाता है. यह मिठाई गाढ़ी, मुलायम और खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
परवल की मिठाई-यह उत्तर भारत की एक प्रसिद्ध पारंपरिक मिठाई है. इसमें परवल को छीलकर और बीज निकालकर हल्का पकाया जाता है. इसके बाद इसमें खोया, पिस्ता और बादाम से बनी मीठी स्टफिंग भरी जाती है. यह मिठाई ज्यादा ऑयली नहीं होती और मुंह में जाते ही घुल जाती है.
पेठा-आगरा का प्रसिद्ध पेठा सफेद कद्दू या ऐश गॉर्ड से बनाया जाता है. इसकी रेसिपी में कद्दू के टुकड़ों को पहले विशेष प्रक्रिया से तैयार किया जाता है, फिर चीनी की चाशनी में पकाया जाता है. इससे पेठा पारदर्शी और रसदार बनता है. आजकल केसर पेठा, अंगूरी पेठा और स्टफ्ड पेठा जैसी कई वैरायटी भी काफी लोकप्रिय हैं.
लौकी का हलवा-लौकी का हलवा स्वाद और पोषण दोनों का बेहतरीन मेल है. इसे बनाने के लिए लौकी को कद्दूकस कर घी में भुना जाता है. फिर इसमें फुल क्रीम दूध, चीनी, इलायची और मेवे डालकर धीमी आंच पर पकाया जाता है. तैयार हलवा बेहद स्वादिष्ट और खुशबूदार होता है.
चुकंदर का हलवा-चुकंदर का हलवा रंग और स्वाद दोनों में खास होता है. इसे बनाने के लिए चुकंदर को कद्दूकस करके घी में अच्छी तरह भुना जाता है. जब इसकी कच्ची महक खत्म हो जाए, तब इसमें दूध, चीनी और मेवे मिलाए जाते हैं. यह हलवा पौष्टिक होने के साथ-साथ आकर्षक रंग के कारण भी लोगों को पसंद आता है.