रियेलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ की शुरुआत आखिरकार हो गई है। रविवार, 6 सितंबर 2026 को सलमान खान ने शो का आगाज किया और दर्शकों को कंटेस्टेंट्स से मिलवाया। शो में टीवी एक्ट्रेस माही विज से लेकर मैरी कॉम तक ने बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ली है। वहीं शो शुरू होते ही घरवालों के बीच तनातनी भी शुरू हो गई है। हाल ही में मेकर्स ने शो का नया प्रोमो साझा किया, जिससे पता चलता है कि माही विज ने अपने बॉसी नेचर से तमाम घरवालों की नाक में दम कर दिया है। माही विज कभी बादशाह की एक्स वाइफ ईशा रिखी पर तंज करती दिखीं तो कभी अरिश्फा खान को चाय न बना पाने पर ताना देती दिखीं।

माही विज से परेशान हुए कंटेस्टेंट

‘बिग बॉस 20’ के घर में अभी-अभी कंटेस्टेंट्स ने एंट्री ही ली है और माही विज ने घरवालों को ऑर्डर देना शुरू कर दिया है, जिससे घरवाले परेशान हो गए। ईशा रिखी और अरिश्फा खान सहित कई ने इसे लेकर नाराजगी भी जाहिर की। ग्रैंड प्रीमियर के बाद सोमवार के प्रीव्यू में ही दिखाया गया था कि माही विज कामों को लेकर घरवालों पर हुकुम चला रही हैं। किसी को चाय बनाने के लिए तो किसी को कपड़े ठीक से रखने को कहती दिखीं।

घरवालों पर हुकुम चला रहीं माही विज

बिग बॉस हाउस में एंट्री करते ही माही विज ने अमन गांधी से अपना सामान हटाने में मदद मांगी। अमन उनकी हेल्प करने को तैयार हो गए, लेकिन वह उनसे ‘प्लीज’ कहने को कहते हैं। इसी बीच आसिफ खान बिना कुछ कहे ही उनकी मदद के लिए आगे आ गए। इस पर माही ‘प्लीज’ शब्द को लेकर अमन का मजाक उड़ाती हैं और कहती हैं कि ‘मैं तुम्हें प्लीज कहूं, दफा हो जाओ।’ इसके बाद से ही घरवालों के बीच माही विज के बॉसी नेचर को लेकर चर्चा शुरू हो गई। बाद में किचन में चाय बनाने को लेकर भी माही विज ईशा रिखी और अरिश्फा खान पर तंज करती हैं।

माही विज से अरिश्फा को मिली निगेटिव वाइब

किचन में चाय बनाने को लेकर माही विज और ईशा रिखी में खिटपिट हो जाती है। माही, ईशा से पूछती हैं कि क्या उन्हें अच्छी, कड़क चाय बनानी आती है? इसी के साथ वो कहती हैं- ‘तुम लड़कियों’ को चाय बनानी आनी चाहिए, जिस पर ईशा रिखी पलटकर पूछती हैं- ‘फिर आप क्या हैं?’ माही गुस्से में कहती हैं- ‘अरे… ज्यादा होशियार मत बनो।’ इसके बाद माही, अरिश्फा को भी चाय बनाने का तरीका बताने लगती हैं, जिससे परेशान होकर अरिश्फा ने कहा- ‘मैंने पहले ही कहा था कि मुझे चाय बनानी नहीं आती।’ इसके बाद अरिश्फा, अमन गांधी से कहती हैं कि माही से उन्हें ‘ऑफ वाइब्स’ आ रही हैं और अमन उनकी बात से सहमत दिखे।

आप बिग बॉस 20 कहाँ देख सकते हैं?

सलमान खान ने फिर बिग बॉस के 20वें सीजन के होस्ट के तौर पर वापसी कर ली है। इस शो को रात 9 बजे JioHotstar पर और रात 10.30 बजे Colors पर देखा जा सकता है। शो में माही विज, अरिश्फा खान, ईशा रिखी, काजी तौकीर, अमन गांधी और कनिका मान सहित कई सेलेब्स ने शो में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुए हैं।

ये भी पढ़ेंः कौन हैं काजी तौकीर, जिसने अरिजीत सिंह को चटाई थी धूल, ‘बिग बॉस 20’ में आते ही छा गए ‘अफगान जलेबी’ स्टार





Source link

Write A Comment