Last Updated:
Paneer khurma Recipe: बोकारो के शेफ देवाशीष ने घर पर पनीर खुरमा बनाने की आसान विधि बताई है. इसमें पनीर, चीनी, पानी और इलायची का उपयोग होता है. यह बिहार-झारखंड की लोकप्रिय मिठाई है. इसे लोग खाना बहुत ही पसंद करते हैं. इसकी रेसिपी जानकार आप भी अपने घर पर बना सकते हैं.
बोकारो: झारखंड और बिहार में पनीर खुरमा एक लोकप्रिय पारंपरिक मिठाई है, जिसे लोग बड़े चाव से खाना पसंद करते हैं. इसकी सबसे खास बात यह है कि इसे घर पर भी बेहद आसान तरीके से तैयार किया जा सकता है. बोकारो के शेफ देवाशीष ने पनीर खुरमा बनाने की आसान विधि और जरूरी टिप्स साझा किया है, जिसकी मदद से आप घर पर ही स्वादिष्ट पनीर खुरमा तैयार कर सकते हैं.
जानें पनीर खुरमा बनाने की रेसिपी
इसके लिए सबसे पहले 250 ग्राम पनीर ,250 ग्राम चीनी, ढाई कप पानी , इलायची के कुछ दाने लेना है. जहां सबसे पहले पनीर को छोटे-छोटे क्यूब्स में काट लें. इसके बाद कुकर में 250 ग्राम चीनी और ढाई कप पानी डालें और इसमें पनीर के क्यूब्स डाल दें. स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए इलायची के कुछ दाने भी डाल सकते हैं. अब कुकर को बंद करके करीब 30 मिनट तक पकाएं और पनीर को हल्का सुनहरा रंग आने दें.
वहीं, दुसरे चरण में अब तैयार पनीर खुरमा की चाशनी को अच्छी तरह छान लें. ताकि अतिरिक्त सामग्री अलग हो जाए. इसके बाद चाशनी को एक पैन में डालकर धीमी आंच पर कुछ देर पकाएं और पैन में तैयार चाशनी के अंदर पनीर के क्यूब्स डालें और हल्के हाथ से मिलाएं कुछ देर धीमी आंच पर पकाने के बाद पनीर खुरमा तैयार हो जाएगा और कुछ घंटे बाद इसे सुखाकर पनीर खुरमा का आनंद ले सकते हैं.
इस आसान विधि की मदद से आप घर पर ही स्वादिष्ट पनीर खुरमा तैयार कर सकते हैं. इसे बनाकर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भी इस स्वादिष्ट और लाजवाब डिश का स्वाद चखा सकते हैं. इसे खाने के बाद आपकी हर कोई तारीफ करेगा. यह बनाने में भी बहुत ज्यादा समय नहीं लेती है. इसलिए बिहार-झारखंड के लोगों की ये पसंदीदा मिठाई मानी जाती है.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से Hindi.News18.com<…
और पढ़ें