Last Updated:

Healthy Chickpea Rice Recipe : व्यस्त दिनों में घंटों किचन में बिताने का झंझट खत्म! न्यूट्रिशनिस्ट पूजा बोहरा से सीखें प्रोटीन और फाइबर से भरपूर यह टेस्टी वन-पॉट मील (One-Pot Meal), जो मिनटों में प्रेशर कुकर में बनकर तैयार हो जाता है और सेहत के लिए भी है बेस्ट.

ख़बरें फटाफट

Zoom

यह डिश प्रोटीन, फाइबर और हरी सब्जियों (Greens) के गुणों से भरपूर है, जो आपके बिजी वीकडेज के लिए एकदम परफेक्ट है.

भागदौड़ भरी जिंदगी और ऑफिस के बिजी शेड्यूल के बीच रोज़-रोज़ हेल्दी खाना बनाना किसी टास्क से कम नहीं लगता. अक्सर जब हम थके होते हैं, तो या तो बाहर से अनहेल्दी फूड ऑर्डर कर लेते हैं या फिर किचन में घंटों खड़े होकर दाल, चावल, सब्जी बनाने के आलस में कुछ भी रूखा-सूखा खा लेते हैं. लेकिन हेल्दी खाने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आप अपना आधा दिन किचन में ही बिता दें!

अगर आप भी किसी ऐसी रेसिपी की तलाश में हैं जो झटपट बन जाए, खाने में लाजवाब हो और न्यूट्रिशन के मामले में भी नंबर वन हो, तो यह खबर आपके लिए ही है. मशहूर न्यूट्रिशनिस्ट पूजा बोहरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक कमाल की ‘वन-पॉट हेल्दी मील’ (One-Pot Healthy Meal) रेसिपी शेयर की है.

यह डिश प्रोटीन, फाइबर और हरी सब्जियों (Greens) के गुणों से भरपूर है, जो आपके बिजी वीकडेज के लिए एकदम परफेक्ट है. आइए जानते हैं कुकर में मिनटों में बनने वाली इस टेस्टी चना-पालक राइस (Chickpea Spinach Rice) की आसान रेसिपी:

पहले तैयार करें सीक्रेट प्यूरी (Puree)-
इस डिश को एक्स्ट्रा न्यूट्रिशियस और क्रीमी बनाने के लिए सबसे पहले एक ब्लेंडर में ये चीज़ें डालकर एक स्मूद प्यूरी बना लें:
1 टमाटर
1 कटोरी धुला हुआ पालक
4-5 लहसुन की कलियाँ
1 इंच अदरक का टुकड़ा
1 हरी मिर्च

कुकर में ऐसे लगाएं तड़का-
प्यूरी तैयार होने के बाद, अब बारी है असली मैजिक की. इसे बनाने का तरीका बेहद आसान है. सबसे पहले एक प्रेशर कुकर में 1 छोटा चम्मच देसी घी गरम करें. इसमें आधा चम्मच जीरा और एक चुटकी हींग का तड़का लगाएं. अब इसमें 1 बारीक कटा हुआ प्याज डालें और हल्का सुनहरा होने तक भूनें. इसके बाद इसमें एक चौथाई कप हरी मटर डाल दें.

View this post on Instagram





Source link

Write A Comment