अमेरिका के मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हादसा हो गया है। यहां अमेजन का एक कार्गो प्लेन रनवे से निकल कर गाड़ियों से टकरा गया। हादसे के बाद प्लेन में आग लग गई, जिससे 5 लोगों की मौत गई है, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद कुछ लोग गाड़ियों के अंदर काफी देर फंसे रहे और पायलट और को-पायलट भी प्लेन में फंसे रहे, जिन्हें रेस्क्यू टीम ने बाहर निकाला। हादसे के बाद मियामी-डेड फायर रेस्क्यू की 60 से ज़्यादा यूनिट्स मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान चलाया।
खबर अपडेट की जा रही है…