Last Updated:

Famous Dahi Bada: दही बड़ा में किसी अतिरिक्त सामान को नहीं मिलाया जाता है. स्वाद बढ़ाने के लिए शुद्ध देसी तरीके से मसले को तैयार किया जाता है. दही और क्रीम की मदद से इसके स्वाद के जायके को दोगुना किया जाता है, जिसके बाद ग्राहकों को दिया जाता है. खास दहीबड़ा का दाम सिर्फ 20 रुपये है. 20 रुपये ग्राहकों को स्वाद का मजा मिलता है. 

मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में लाल जी के दही बड़े खूब फेमस है. लाल जी एक नहीं बल्कि कई दालों को साथ लेकर छेना मिलकर दही बड़ा को तैयार करते हैं. दही बड़ा को तैयार करने के बाद क्रीम और शुद्ध देसी दही का प्रयोग करते है. घर पर बनी दही और 11 प्रकार की चीजों से तैयार मसाला इसके स्वाद को दोगुना कर देता है. यही वजह है कि 46 सालों से यह मिर्जापुर के लोगों की पहली पसंद बना हुआ है और लोग यहां के दही बड़ा का स्वाद लेते हैं.

दुकान स्वामी का कहना है की दही बड़ा में किसी अतिरिक्त सामान को नहीं मिलाया जाता है. स्वाद बढ़ाने के लिए शुद्ध देसी तरीके से मसले को तैयार किया जाता है. दही और क्रीम की मदद से इसके स्वाद के जायके को दोगुना किया जाता है, जिसके बाद ग्राहकों को दिया जाता है. खास दहीबड़ा का दाम सिर्फ 20 रुपये है. 20 रुपये ग्राहकों को स्वाद का मजा मिलता है.

स्पेशल तरीके से तैयार होता है दही बड़ा
ओम प्रकाश गोयल ने बताया कि हमारे यहां स्पेशल दही बड़ा तैयार किया जाता है. इसमें एक नहीं बल्कि कई दाल मिलाए जाते हैं. उड़द की दाल, मूंग और चने की दाल के साथ छेना का प्रयोग करते हैं. इसमें क्रीम का भी इस्तेमाल किया जाता है. दही बड़ा के पीछे का स्वाद उसके मसालों में छिपा हुआ होता है. मसालों को घर पर ही तैयार किया जाता है. जैसे मसाले की आवश्कता होती है. वह बाजार में उपलब्ध नहीं रहता है. घर पर ही स्पेशल तरीके से उसे बनाते हैं. मसालों में 11 प्रकार के सामानों का प्रयोग होता है. राई, अदरक, इलायची और जीरा आदि का प्रयोग होता है. जो दही प्रयोग किया जाता है, उसे भी घर पर ही तैयार किया जाता है.

20 रूपये पीस है दाम
ओम प्रकाश गोयल ने बताया कि दहीबड़ा को 20 रुपये पीस बेचते हैं. पहले 15 रुपये पीस था. अब दामों में वृद्धि हुई है. 1980 से इसे बना रहे हैं. आज भी यह लोगों की पहली पसंद बना हुआ है. इसमें किसी अतिरिक्त सामान या हनिकारक सामानों का उपयोग नहीं होता है. क्रीम भी शुद्ध रहता है. दही हो या अन्य सामान हो. शुद्ध और प्योर इस्तेमाल होता है. स्वाद बढ़ाने के लिए हल्का चीनी का उपयोग करते है. 46 सालों से यह दुकान लोगों की पसंद बना हुआ है. लोग आते हैं. दही बड़ा का स्वाद लेते हैं और जाते हैं. किसी ने आज तक कोई शिकायत नहीं की. बल्कि, जो लोग आते हैं वह तारीफ करके ही जाते हैं.

About the Author

Manish Rai

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की…और पढ़ें



Source link

Write A Comment