Last Updated:

Apple Kheer Recipe: शुगर फ्री एप्पल खीर एक हेल्दी और टेस्टी डेजर्ट है, जिसमें चीनी की जरूरत नहीं होती. एप्पल की नैचुरल मिठास और दूध की क्रीमीनेस इसे खास बनाती है. डायबिटीज और फिटनेस पर ध्यान देने वालों के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

शुगर फ्री एप्पल खीर

Apple Kheer Recipe: मीठा खाने का मन तो हर किसी का करता है, लेकिन जैसे ही सेहत का ख्याल आता है, लोग खुद को रोक लेते हैं. खासकर जिन लोगों को डायबिटीज है या जो फिटनेस पर ध्यान देते हैं, उनके लिए मिठाई खाना अक्सर मुश्किल हो जाता है. ऐसे में अगर कोई ऐसा डेजर्ट मिल जाए जो स्वाद में भी शानदार हो और सेहत पर भारी भी न पड़े, तो बात ही कुछ और होती है. आज हम आपके लिए लेकर आए हैं एक ऐसा ही खास ऑप्शन -शुगर फ्री एप्पल खीर. इसमें न तो चीनी का इस्तेमाल होता है और न ही कोई आर्टिफिशियल स्वीटनर जरूरी है. एप्पल की नेचुरल मिठास, दूध की क्रीमीनेस और ड्राई फ्रूट्स का हल्का क्रंच इसे एकदम परफेक्ट बनाता है.

यह रेसिपी उन लोगों के लिए खास है जो मीठा खाना चाहते हैं, लेकिन बिना गिल्ट के. इसे बनाना आसान है और इसमें इस्तेमाल होने वाली चीजें भी आसानी से घर में मिल जाती हैं, अगर आप कुछ नया ट्राय करना चाहते हैं या अपनी डाइट में हेल्दी डेजर्ट जोड़ना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके काम की है.

शुगर फ्री एप्पल खीर बनाने के लिए जरूरी सामग्री
-2 मीडियम साइज मीठे एप्पल
-1 लीटर दूध (फुल क्रीम या टोंड)
-4-5 काजू (कटे हुए)
-4-5 बादाम (कटे हुए)
-1 छोटी चम्मच किशमिश
-आधी छोटी चम्मच इलायची पाउडर
-आधी छोटी चम्मच घी

बनाने की आसान विधि
सबसे पहले एप्पल को अच्छी तरह धो लें, छील लें और कद्दूकस कर लें. ध्यान रखें कि एप्पल ज्यादा खट्टे न हों, वरना खीर का स्वाद बिगड़ सकता है. अब एक भारी तले के बर्तन में दूध उबालने रखें. जब दूध में उबाल आ जाए तो आंच धीमी कर दें और इसे थोड़ा गाढ़ा होने दें. दूसरी तरफ एक पैन में हल्का सा घी गर्म करें और उसमें कद्दूकस किया हुआ एप्पल डालकर 2-3 मिनट तक हल्का पकाएं. इससे एप्पल का कच्चापन खत्म हो जाएगा और उसका स्वाद और भी बेहतर हो जाएगा.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

अब इस पके हुए एप्पल को दूध में डाल दें और अच्छे से मिक्स करें. इसके बाद इसमें कटे हुए काजू, बादाम और किशमिश डालें. खीर को धीमी आंच पर 8-10 मिनट तक पकने दें ताकि सभी फ्लेवर अच्छे से मिल जाएं. लास्ट में इलायची पाउडर डालें और गैस बंद कर दें. आपकी शुगर फ्री एप्पल खीर तैयार है. इसे आप गर्म या हल्का ठंडा करके सर्व कर सकते हैं.

क्यों है यह खीर खास?
इस खीर की सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें चीनी नहीं डाली जाती. एप्पल की अपनी मिठास ही इसे स्वादिष्ट बनाती है. दूध से शरीर को कैल्शियम मिलता है और ड्राई फ्रूट्स से एनर्जी मिलती है. यह डेजर्ट खासकर उन लोगों के लिए अच्छा है जो मीठा कम करना चाहते हैं या अपनी डाइट को बैलेंस रखना चाहते हैं.

खाते समय ध्यान रखें
डायबिटीज वाले लोग इसे सीमित मात्रा में खाएं, ज्यादा मीठा स्वाद चाहिए तो मीठे एप्पल ही चुनें, फ्रिज में ज्यादा देर तक न रखें, फ्रेश खाएं.

About the Author

Mohit Mohit

मीडिया इंडस्ट्री में 8+ साल का अनुभव, ABP, NDTV, दैनिक जागरण और इंडिया न्यूज़ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से जुड़कर काम किया। लाइफस्टाइल, धर्म और संस्कृति की कहानियों को रोचक अंदाज़ में प्रस्तुत करने का खास हुनर।…और पढ़ें



Source link

Write A Comment