मुंबई के चारकोप पुलिस स्टेशन की हद में सीरियल छाता चोरों से दुकानदार परेशान; पहली बार में पुलिस को भी लगा मजाक फिर दर्ज हुई FIR। वैसे तो पिछले कुछ दिनों में मुंबई की बारिश ने आम जनता को परेशान किया है; लेकिन मुंबई के चारकोप इलाके में कुछ दुकानों में एक के बाद एक छाता चोरों के आतंक ने उन्हें परेशान कर रखा है।
इस मामले को लेकर शुरुआत में जब एक दुकानदार ने मुंबई पुलिस से संपर्क कर उन्हें अपनी शिकायत बताई तो पुलिस भी हैरान रह गई और कोई मामला दर्ज नहीं हुआ। लेकिन इसके बाद 16 तारीख को एक बार फिर इस प्रकार की घटना होने के बाद अँपल कलेक्शन नाम की दुकान के मालिक ने चारकोप पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत दर्ज कराई।
दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पता चला कि अज्ञात चोरों ने दुकान से सन कंपनी के 50 छाते चुराए जिसकी अनुमानित कीमत ₹15000 बताई जा रही है,वहीं एक अन्य दुकान सनी गिफ्ट सेंटर के मालिक ने भी पुलिस के पास इसी प्रकार की घटना की शिकायत दर्ज कराई है। छाता चोरी करते हुए चोरों का सीसीटीवी फुटेज अटैच किया है; तीन अलग अलग सीसीटीवी फुटेज है.. तीनों में अज्ञात चोर छाता चोरी करते नजर आ रहे है।