Last Updated:

मुरादाबाद की मशहूर मूंग दाल अब नए अंदाज में लोगों तक पहुंच रही है. शहर में तैयार किए गए 100% मूंग दाल और मिलेट्स से बने खास बिस्किट स्वाद के साथ भरपूर प्रोटीन और फाइबर दे रहे हैं. रिसर्च के बाद तैयार किए गए ये हेल्दी बिस्किट बच्चों से लेकर डायबिटीज मरीजों तक के लिए फायदेमंद बताए जा रहे हैं.

मुरादाबाद. मुरादाबाद पूरी दुनिया में पीतल नगरी के नाम से मशहूर है. बात अगर खाने पीने के क्षेत्र की की जाए तो यहां की मूंग की दाल भी पूरे देश में मशहूर है. हर जगह आपको मुरादाबाद मूंग की दाल देखने को और खाने को मिल जाएगी, तो वहीं इसी मूंग की दाल के अब बिस्किट भी तैयार किया जा रहे हैं, जो मिलेट्स के बिस्किट है. यह पूरी तरह से शुद्ध और प्योर दाल बिस्किट है, जो सेहत के लिए भी बहुत लाभदायक है. काफी रिसर्च कर इन बिस्किट को तैयार किया गया है, जिससे मिलेट्स के इन बिस्किट को खाकर सेहत को काफी फायदे हो सकें. इसके साथ ही बच्चे मार्केट के तरह-तरह के मिलावटी बिस्किट को छोड़ इन बिस्किट का सेवन कर सके.

मूंग की दाल का बिस्किट किया तैयार
सीईओ विकास कुमार ने बताया कि हमने दालों को लेकर काफी रिसर्च किया था और दाल बहुत कम लोग खाते है. लेकिन अगर देखा जाए तो प्रोटीन का सबसे बढ़िया और आसान सोर्स दाल ही है, लेकिन लोग शाम को दाल नहीं खा पाते हैं. सुबह दाल नहीं खा पाते हैं, इसके अलावा बहुत कम दाल का सेवन करते हैं, जिसको देखते हुए हमने सोचा कि प्रोटीन भी एक बिस्किट है, जिसे मार्किट में लेकर आया जाए. जिसमे हमने यह मूंग की दाल का बिस्किट तैयार किया है. ये 100 परसेंट मूंग के साथ है, इसमें फाइबर अच्छा होता है, डाइजेशन भी अच्छी होती है.

स्वाद में भी है लाजवाब
जब आप फाइबर को प्रोटीन के साथ देते हो तो यह डायबिटीज में भी मदद करती है. इस प्रकार यह समझना चाहिए कि अगर कुछ प्रोटीन खाना है और उसमें अगर फाइबर है तो प्रोटीन और फाइबर तो आपको मिल ही गया अगर आप फैट के साथ इसे इंट्रोड्यूस कर देते है. तो जो इंसुमिन बनने की प्रक्रिया है, वह स्लो हो जाती है. ऐसे में ये बिस्किट एक साथ कई चीजों में फायदेमंद है और हमें प्रोटीन वाला बिस्किट ही खाना चाहिए और प्रोटीन की अगर शरीर मे पूर्ति रहेगी तो शरीर को काफी लाभ मिलेगा. इसके साथ ही यह बिस्किट काफी स्वादिष्ट तैयार किया है. इससे लोगों को प्रोटीन मिल सके कार्बोहाइड्रेट मिल सके. खासकर बच्चों के लिए यह बहुत फायदेमंद है.

About the Author

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें



Source link

Write A Comment