पीलीभीतः बासमती एवं जैविक खेती प्रशिक्षण केंद्र का शिलान्यास करने पीलीभीत पहुंचे कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शिवपाल यादव के खुद को कृष्ण के वंशज बताने वाले बयान पर तंज कसा और सपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा आज तक मुलायम सिंह या अखिलेश यादव उनके दर्शन करने तक नहीं गए तो कैसे वंशज। जो अपने पूर्वजों का सम्मान ना कर सके, आदर न कर सके, वह कहां से दावा ठोकता है। उनको तो परहेज है कि दर्शन करने चले जाएंगे तो मुसलमान मतदाता रूठ जाएगा। इसीलिए हमको वहां जाना नहीं है। छुआछूत की बीमारी लगी है।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने आरक्षण के मुद्दे पर कहा आरक्षण पहले से बना हुआ है और सर्वोच्च न्यायालय व संवैधानिक व्यवस्था के अनुसार सभी को आरक्षण दिया जा रहा है। इसके बाद उन्होंने शिवपाल यादव द्वारा दिए गए बयान जिसमें उन्होंने कहा कि हम कृष्ण के वंशज हैं और इस बार हमारी नैय्या कृष्ण ही पार लगाएंगे। इस बयान को लेकर सपा को घेरते हुए मंत्री ने कहा कि आज तक मुलायम सिंह या अखिलेश यादव उनके दर्शन करने तक नहीं गए तो कैसे वंशज। फिलहाल उनका यह बयान अब खूब चर्चा में है और भगवान कृष्ण को लेकर सियासत जारी है।

बासमती एवं जैविक प्रशिक्षण केंद्र का शिलान्यास ​

दरअसल, पीलीभीत में बुधवार को वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी बासमती एवं जैविक प्रशिक्षण केंद्र का शिलान्यास केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद एवं उत्तर प्रदेश के कैबिनेट कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के द्वारा किया गया। बासमती का यह केंद्र देश का दूसरा केंद्र है तो वही जैविक कृषि का यह देश का पहला प्रशिक्षण केंद्र होगा।

सपा पर लगाया आरोप

इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सभा को संबोधित करते हुए जहां एक ओर सरकार की उपलब्धियां गिनवाई वहीं दूसरी ओर सपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा हमें 2047 तक भारत को विकसित देश बनाना है। भारत तब तक विकसित नहीं होगा जब तक उत्तर प्रदेश विकसित न हो जाए और उत्तर प्रदेश को विकसित बनाने के लिए जरूरी है कि किसानों को विकसित किया जाए। इसीलिए सरकार बड़े पैमाने पर किसानों को विकसित करने के लिए योजनाएं बना रही है। इस दौरान उन्होंने सपा पर हमलावर होते हुए कहा कि सपा की सरकारों में किसानों को कोई लाभ नहीं मिला। 5 करोड़ रुपया भी किसानों की योजनाओं के लिए नहीं दिया गया। 

रिपोर्टः कुलदीप कल्प

ये भी पढ़ेंः भतीजे आकाश आनन्द पर फिर नरम हुईं मायावती, समधी अशोक सिद्धार्थ के लिए रख दी शर्त





Source link

Write A Comment