Last Updated:

Stuffed Mango Kulfi Without Sugar And Cream : घर पर बाजार जैसी स्टफ्ड मैंगो कुल्फी बनाना अब बेहद आसान है, वो भी बिना एक्स्ट्रा कैलोरी के. दूध को गाढ़ा करें और मिनटों में तैयार करें यह रिफ्रेशिंग समर डेजर्ट. जानिए बनाने की सही ट्रिक.

ख़बरें फटाफट

Zoom

बिना किसी गिल्ट के, इस रिफ्रेशिंग और क्रीमी डेजर्ट के साथ अपनी गर्मियों को खास बनाएं.

Stuffed Mango Kulfi Recipe : गर्मियों का मौसम हो और ठंडी-ठंडी कुल्फी के साथ रसीले आम का स्वाद मिल जाए, तो दिन बन जाता है! लेकिन अगर आप वजन बढ़ने या कैलोरी के डर से अपनी इस फेवरेट समर ट्रीट से दूरी बना रहे हैं, तो यह रेसिपी खास आपके लिए है. आज हम बना रहे हैं सोशल मीडिया पर धूम मचाने वाली ‘गिल्ट-फ्री स्टफ्ड मैंगो कुल्फी’. सबसे अच्छी बात? इसे बनाने में न तो भारी क्रीम का इस्तेमाल हुआ है और न ही सफेद चीनी का! तो बिना किसी गिल्ट के, इस रिफ्रेशिंग और क्रीमी डेजर्ट के साथ अपनी गर्मियों को खास बनाएं. आइए जानते हैं इसे बनाने का सबसे आसान तरीका.

आवश्यक सामग्री (Ingredients)

पके और कड़े आम (जैसे दशहरी या अल्फोंसो): 3 से 4 नग (साइज में थोड़े बड़े और सीधे खड़े होने वाले)
फुल क्रीम दूध: 350 मिलीलीटर (इसे पकाकर 150 मिलीलीटर करना है)
पिस्ता (बारीक कटा हुआ): 1 बड़ा चम्मच (गार्निश के लिए)
गुलाब की सूखी पंखुड़ियाँ: सजाने के लिए (वैकल्पिक)

स्टफ्ड मैंगो कुल्फी बनाने की विधि (Step-By-Step Recipe)

स्टेप 1: क्रीमी मलाई तैयार करें
सबसे पहले एक भारी तले वाली कढ़ाई में 350 मिलीलीटर दूध डालकर उबलने के लिए रख दें. आंच को धीमा रखें और दूध को तब तक पकाएं जब तक वह घटकर लगभग 150 मिलीलीटर (एक पतली रब्दी की तरह) न रह जाए. ध्यान रहे, दूध को बीच-बीच में लगातार चलाते रहें ताकि वह बर्तन के तले से न चिपके और किनारों पर जमी मलाई को खुरचकर दूध में ही मिलाते जाएं. जब दूध गाढ़ा हो जाए, तो आंच बंद कर दें.

बिना किसी गिल्ट के, इस रिफ्रेशिंग और क्रीमी डेजर्ट के साथ अपनी गर्मियों को खास बनाएं.

स्टेप 2: आम को स्टफिंग के लिए तैयार करें
अब आमों को अच्छी तरह धोकर पोंछ लें. आम के ऊपरी हिस्से (टोपी या कैप) को चाकू की मदद से गोल काट लें. इस कटी हुई टोपी को फेंकें नहीं, इसे बाद में ढकने के लिए संभालकर रखें. अब एक पतले चाकू या चम्मच के पिछले हिस्से की मदद से आम के अंदर की गुठली के चारों तरफ हल्के हाथ से जगह बनाएं ताकि गुठली ढीली हो जाए. अब गुठली को पकड़कर धीरे से घुमाते हुए बाहर निकाल लें. ध्यान रहे कि आम का निचला हिस्सा कटे नहीं. गुठली पर लगा पल्प चम्मच से निकालकर आम के अंदर ही डाल दें.

स्टेप 3: आम में कुल्फी भरें और फ्रीज करें
तैयार खोखले आमों को सहारा देने के लिए छोटी कटोरियों (कठोरी) या कप में सीधा खड़ा करके रख दें. अब ठंडी की हुई दूध की रबड़ी को इन आमों के अंदर ऊपर तक भर दें. इसके बाद, आम की कटी हुई टोपी (कैप) को वापस ऊपर रखकर बंद कर दें.

View this post on Instagram





Source link

Write A Comment