इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कंफर्म कर दिया है कि वह सितंबर महीने में संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करने के लिए अमेरिका के न्यूयॉर्क जाएंगे। इस दौरान उन्होंने न्यूयॉर्क मेयर जोहरान ममदानी पर भी तीखा हमला बोला है। नेतन्याहू ने ममदानी पर यहूदी-विरोधी भावना को बढ़ावा देने और शहर में बंटवारे को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। आपको बता दें कि ममदानी ने नेतन्याहू को युद्ध अपराधी बताया था और कहा था कि न्यूयॉर्क में उनका स्वागत नहीं है। इससे पहले ममदानी ने नेतन्याहू को न्यूयॉर्क आने पर गिरफ्तार करवाने की भी बात कही थी।

ममदानी को मेरा जवाब- नेतन्याहू

रविवार को एक इंटरव्यू में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा- “ममदानी को मेरा जवाब है कि मैं यहूदी लोगों के सच के लिए लड़ने न्यूयॉर्क आऊंगा। मेरा इरादा वहां आकर सच बोलने, इजरायल और इजरायली-अमेरिकी गठबंधन के पक्ष में संयुक्त राष्ट्र के मंच से बात करने का है।” इस दौरान नेतन्याहू ने मेयर ममदानी पर हमास के हत्यारों का साथ देने और इजरायली जनता पर 7 अक्टूबर को हुए हमले का समर्थन करने का आरोप भी लगाया है।

 





Source link

Write A Comment