बिग बॉस 20 को शुरू हुए अभी तीन ही दिन हुए हैं और घर में बवाल कटने शुरू हो चुके हैं। पहले ही दिन माही विज ने अपनी बॉसगिरी से अन्य घरवालों की नाक में दम कर दिया और अरिश्फा खान भी घरवालों से भिड़ने से नहीं चूंकीं। पहले नॉमिनेशन टास्क के बाद कई कंटेस्टेंट्स को झटका लगा है, जिसके चलते कई आपस में भिड़ते भी दिखे। मनोज तिवारी की बेटी रिति तिवारी बॉक्सर मैरी कॉम से भिड़ गईं और एक टास्क के दौरान काजी तौकीर, कनिका मान से भिड़ते दिखे। अपने दबंग अंदाज के साथ-साथ काजी तौकीर अपने अतरंगी अंदाज और बातों को लेकर भी सुर्खियों में हैं। मंगलवार के एपिसोड में पूरी लाइमलाइट काजी तौकीर के नाम रही, जो कभी आईने के सामने अजीब हरकत करते दिखे तो कभी घरवालों के सामने अजीब दावे करते देखे गए।

काजी तौकीर का अतरंगी अंदाज

हाल ही में सामने आए एक प्रोमो में काजी तौकीर जमीन पर लेटे दिखे। फिर वह ऐसे रिएक्ट करते हैं जैसे उन पर कोई ‘साया’ है। वह अचानक से उठते हैं और अजीब-गरीब हरकत करनेत लगते हैं। डैनयूब एरिया में चल रहे इस ड्रामे के दौरान आसिफ खान, गुल्लू, माही विज, कनिका मान और उदिति भी साथ बैठे होते हैं, जो काजी की हरकतें देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाते। काजी को सभी हंसाने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह अपने एक्ट को जारी रखते हैं। जैसे ही काजी जमीन पर लेटते हैं, आसिफ गिनती गिनते हुए कहते हैं- एक, दो, ढाई.. आसिफ के ढाई कहते ही काजी उठकर खड़े हो जाते हैं, जिस पर आसिफ कहते हैं- ढाई पर ही उठ गया, वापस जाओ।

मैं बचपन में साइंटिस्ट था- काजी तौकीर

इसके बाद काजी तौकीर, कनिका मान, माही विज, ईशा रिखी और उदिति के साथ बात करते नजर आते हैं, जहां वह अपने स्कूल के दिनों में बात कर रहे होते हैं। काजी कहते हैं- ‘मैं स्कूल डेज में बहुत तेज था। मैं जब बच्चा था, मैं एक साइंटिस्ट था।’ ये सुनते ही सभी हंसने लगते हैं। वहीं कनिका कहती हैं- ‘साइंटिस्ट बड़े होकर बनते हैं काजी।’ ये सुनकर खुद काजी तौकीर की भी हंसी छूट जाती है। इस प्रोमो वीडियो को देखने के बाद नेटिजंस भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। कई ने काजी को बिग बॉस 20 का एंटरटेनर बताया तो कई ने उनकी कॉमेडी को एफर्टलेस बताया है।

एविक्शन टास्क में 5 सदस्य नॉमिनेट

वहीं बिग बॉस के हालिया एपिसोड की बात करें तो घर में हुए नॉमिनेशन टास्क में चार सदस्य घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं। कनिका मान, अरिश्फा खान, उदिति सिंह और लव गिल घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुई हैं। हालांकि, इस टास्क के बाद बिग बॉस ने ये भी ऐलान किया कि दर्शक ये तय करेंगे कि किसे ‘एक्ट्रा जीवनदान’ दिया जाएगा। इस जीवनदान के बाद ही ये तय होगा कि किसे एक्स्ट्रा लाइफलाइन मिली है।

ये भी पढ़ेंः कौन हैं काजी तौकीर, जिसने अरिजीत सिंह को चटाई थी धूल, ‘बिग बॉस 20’ में आते ही छा गए ‘अफगान जलेबी’ स्टार





Source link

Write A Comment