Last Updated:

Gulab Jamun Recipe: बाजार के गुलाब जामुन इतने सॉफ्ट और स्पंजी होते हैं, जिन्हें खाकर ऐसा लगता है जैसे मन तृप्त हो गया हो. लेकिन जब यही गुलाब जामुन घर पर बनाने की कोशिश करें तो रिजल्ट बिल्कुल उल्टा होता है. ऐसे में यदि आप मार्केट जैसे गुलाब जामुन घर पर बनाना चाहते हैं, तो यहां बतायी गयी रेसिपी आपको खो जरूर फॉलो करनी चाहिए.

ख़बरें फटाफट

Zoom

Gulab Jamun Recipe: भारतीय मिठाइयों की बात हो और गुलाब जामुन का नाम न आए, ऐसा शायद ही कभी होता है. शादी-ब्याह, त्योहार, जन्मदिन या किसी खास खुशी के मौके पर गुलाब जामुन लोगों की पहली पसंद में शामिल रहता है. इसकी नरम बनावट और मीठा स्वाद हर उम्र के लोगों को पसंद आता है. वैसे तो बाजार में गुलाब जामुन आसानी से मिल जाते हैं, लेकिन घर पर बने गुलाब जामुन का स्वाद और ताजगी की बात ही ओर है. हालांकि कई लोग सोचते हैं कि इसे बनाना मुश्किल है, जबकि सही सामग्री और आसान विधि के साथ आप इसे घर पर भी आसानी से तैयार कर सकते हैं.

गुलाब जामुन बनाने के लिए मावा, मैदा और दही का सही मात्रा में इस्तेमाल जरूरी है. इनसे तैयार किए गए नरम गोले जब सुनहरे होने तक तले जाते हैं और फिर खुशबूदार चाशनी में डाले जाते हैं, तो स्वाद और टेक्सचर दोनों ही लाजवाब होते हैं. यहां जानिए इसकी पूरी रेसिपी.

गुलाब जामुन की रेसिपी
सामाग्री
मैदा – 2 कप
मावा/खोया – 1 कप
दही – ½ कप
बेकिंग सोडा – ¼ चम्मच
इलायची पाउडर – ½ चम्मच
तेल/घी – तलने के लिए
चीनी – 1 कप
पानी – 2 कप
इलायची पाउडर – ½ चम्मच
केसर – कुछ धागे (वैकल्पिक)

विधि

  • गुलाब जामुन बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मैदा, मावा या खोया, दही, बेकिंग सोडा और आधा चम्मच इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसके बाद मिश्रण को हल्के हाथों से नरम आटे की तरह गूंथ लें.
  • अगर जरूरत महसूस हो तो थोड़ा और दही मिला सकते हैं. आटा तैयार होने के बाद इसे ढककर करीब 15 से 20 मिनट के लिए रख दें. ध्यान रखें दही फ्रेश होना और बिल्कुल खट्टा नहीं होना चाहिए.
  • अब हाथ में थोड़ा रिफाइंड ऑयल या घी लगाकर आटे से छोटे-छोटे और चिकने गोले तैयार करें. ध्यान रखें कि गोलों में किसी तरह की दरार न हो, क्योंकि इससे तलते समय गुलाब जामुन फट सकते हैं. फिर एक कड़ाही में घी या तेल गर्म करें और धीमी से मध्यम आंच पर इन गोलों को सुनहरा भूरा होने तक तल लें.
  • फिर चाशनी बनाने के लिए एक पैन में 1 कप चीनी और 2 कप पानी डालकर उबालें. जब चीनी पूरी तरह घुल जाए तो इसमें इलायची पाउडर और चाहें तो कुछ केसर के धागे भी डाल दें. हल्की चाशनी तैयार होने पर गैस बंद कर दें.
  • तले हुए गर्म गुलाब जामुन को गुनगुनी चाशनी में डाल दें और कम से कम 2 से 3 घंटे तक भीगने दें. इससे चाशनी उनके अंदर तक अच्छी तरह समा जाएगी और गुलाब जामुन बेहद नरम, रसीले और स्वादिष्ट बनेंगे. इसके बाद इन्हें गर्म या ठंडा, दोनों तरह से परोसा जा सकता है.

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह एक अनुभवी लाइफस्टाइल पत्रकार हैं, जिनके पास डिजिटल मीडिया और कंटेंट लेखन के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से…

और पढ़ें



Source link

Write A Comment