Last Updated:
Delhi Fast Food Shop: अगर आप दिल्ली में रहते हैं और वेज चाइनीज खाने के शौकीन हैं, तो यमुना विहार की यह जगह आपके लिए काफी खास हो सकती है. डीडीए मार्केट, यमुना विहार में स्थित The Foodeo Xpress पर शाम होते ही खाने के शौकीनों की भीड़ जुटने लगती है. खास बात यह है कि यहां चाइनीज के साथ-साथ इंडियन स्नैक्स और कई तरह के दूसरे फास्ट फूड आइटम भी मिलते हैं.
The Foodeo Xpress की सबसे खास बात इसका शाम का माहौल है. दुकान शाम 4 बजे से रात 11 बजे तक खुली रहती है. ऑफिस, कॉलेज और आसपास रहने वाले लोग शाम के समय यहां पहुंचते हैं. स्ट्रीट फूड जैसा माहौल होने की वजह से यहां बैठकर खाने के साथ-साथ लोग खाना पैक करवाकर भी ले जाते हैं.
यहां वेज चाइनीज़ की शुरुआत काफी बजट फ्रेंडली रेंज से होती है. मेन्यू के मुताबिक Veggie Spring Roll ₹60 से मिलता है, जबकि Paneer Spring Roll ₹70 और Kurkure Spring Roll व Tandoori Spring Roll ₹80 से शुरू होते हैं. Noodles Spring Roll भी ₹60 में उपलब्ध है.
अगर आपको नूडल्स खाने का मन कर रहा है, तो वेजी नूडल्स ₹130 (हाफ) और ₹180 (फुल) में मिल जाते हैं. इसके अलावा, हक्का, सिंगापुर, चिली गार्लिक, शेज़वान और पनीर बटर नूडल्स जैसे कई ऑप्शन भी हैं. फ्राइड राइस भी ₹130 से शुरू होता है, जिसमें सिंगापुर, शेज़वान, चिली गार्लिक और पनीर बटर राइस जैसे ऑप्शन हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
यहां ऐपेटाइज़र सेक्शन में चिली पोटैटो, क्रिस्पी हनी पोटैटो, तंदूरी चिली पोटैटो, चिली पनीर और मंचूरियन जैसे आइटम शामिल हैं. चिली पोटैटो की शुरुआती कीमत ₹130 है, जबकि चिली पनीर ग्रेवी की शुरुआती कीमत ₹180 है. चाइनीज डिशेज में वेजी सूप, मंचाऊ सूप, स्वीट कॉर्न सूप और हॉट एंड सार सूप भी शामिल हैं.
फूडियो एक्सप्रेस मेन्यू में तंदूरी चाप और पनीर टिक्का जैसे कई ऑप्शन भी हैं. मलाई चाप, मसाला चाप, अचारी चाप, अफगानी चाप, हरियाली चाप और स्टफ्ड चाप भी यहां मिलते हैं. मेन्यू में बर्गर, सैंडविच और रूमाली रोटी भी हैं. आप अपनी पसंद के मुताबिक ऑर्डर कर सकते हैं और मजा ले सकते हैं.