नई दिल्लीः अगले साल उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए बीजेपी ने मंगलवार को नए राज्य चुनाव प्रभारी नियुक्त कर दिए। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी में संगठनात्मक बदलावों के तहत उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के लिए नई नियुक्तियों की घोषणा की। उत्तर प्रदेश के लिए विनोद तावड़े को बीजेपी का राज्य प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह-प्रभारी बनाया गया है।
सतीश पूनिया पंजाब तो तरुण चुघ गुजरात के प्रभारी बने
सतीश पूनिया को पंजाब का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, तरुण चुघ को गुजरात के लिए बीजेपी का राज्य प्रभारी नियुक्त किया गया है। ये नियुक्तियां बीजेपी की ओर से अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और तीनों राज्यों में पार्टी की गतिविधियों में तालमेल बिठाने की कोशिशों का हिस्सा हैं।
खबर अपडेट हो रही है….