रांची: रांची में छात्रों के आंदोलन से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। राज्य की हेमंत सोरेन सरकार आंदोलनकारी छात्रों से बात करने के लिए तैयार हो गई है। छात्रों को सोमवार दोपहर 2 बजे बातचीत के लिए बुलाया गया है।

प्रस्ताव में क्या है?

अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) एवं एडीएम, लॉ एंड ऑर्डर द्वारा छात्रों को इस प्रस्ताव की जानकारी दी गई। प्रस्ताव में बताया गया है कि रांची में आंदोलनरत छात्रों के साथ बातचीत के माध्यम से समाधान निकालने की दिशा में राज्य सरकार की ओर से एक और पहल की गई है।

आंदोलनरत छात्रों को 17 अगस्त 2026 को दोपहर 2 बजे बातचीत के लिए आमंत्रित किया गया है। छात्रों को उनके विधिक सलाहकारों के साथ बातचीत में शामिल होने का प्रस्ताव दिया गया है।





Source link

Write A Comment