श्रीगंगानगर: राजस्थान के श्रीगंगानगर में भारतीय सेना और राजस्थान पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है और नकली कॉम्बैट यूनिफॉर्म रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। 1,000 मीटर से ज्यादा अनधिकृत मिलिट्री-पैटर्न वाला कपड़ा जब्त किया गया है।

इलाके में वेंडरों को नकली मिलिट्री यूनिफॉर्म सप्लाई हो रही थी

भारतीय सेना की इंटेलिजेंस यूनिट और राजस्थान पुलिस के एक संयुक्त ऑपरेशन में श्रीगंगानगर जिले की दुकानों से लगभग 1,000 मीटर अनधिकृत आर्मी-पैटर्न कॉम्बैट कपड़ा जब्त किया गया है। इससे एक बड़े नेटवर्क का पता चला है जो कथित तौर पर इलाके के वेंडरों को नकली मिलिट्री यूनिफॉर्म सप्लाई कर रहा था।

इस साल जून में बरेली में इसी तरह के नकली कॉम्बैट कपड़े की ज़ब्ती हुई थी। वर्तमान कार्रवाई गंगानगर में इसे बनाने वाली जगह से चला। मिले सुराग पर काम करते हुए, भारतीय सेना के इंटेलिजेंस कर्मियों ने शहर में गुप्त जांच की। जांच में एक स्थानीय फर्म का पता चला, जो कथित तौर पर श्रीगंगानगर शहर के साथ-साथ लालगढ़ जट्टन, सूरतगढ़ और आस-पास के बाजारों की दुकानों में नकली आर्मी-पैटर्न वाले कॉम्बैट कपड़े सप्लाई करने वाली चेन में एक अहम कड़ी थी।

जुलाई के मध्य में राजस्थान पुलिस के साथ जांच की एक अंतरिम रिपोर्ट साझा की गई, जिसके बाद 30 जुलाई को एक संयुक्त अभियान चलाया गया और सुरक्षा कर्मियों व पुलिस ने जिले भर में कई दुकानों की तलाशी ली। छापेमारी में लगभग 1,000 मीटर अनधिकृत, नए पैटर्न वाला नकली कॉम्बैट कपड़ा मिला। 

क्यों सेंसटिव है ये मामला?

मिलिट्री-पैटर्न वाले कॉम्बैट कपड़े को बिना इजाजत रखना, बेचना या इस्तेमाल करना एक दंडनीय अपराध है, और अगर इस तरह के कपड़े से सशस्त्र बलों के जवानों जैसा रूप धारण किया जा सकता है, तो इससे सुरक्षा का खतरा पैदा होता है।

बता दें कि नवंबर 2025 में ये खबर सामने आई थी कि भारतीय सेना ने अपने कॉम्बैट यूनिफॉर्म का पेटेंट कराया है, ऐसे में नकल करने वालों की खैर नहीं होगी। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक ‘न्यू कोट कॉम्बैट’ को आर्मी डिजाइन ब्यूरो के तत्वावधान में राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट), दिल्ली द्वारा डिजाइन और डेवलप किया गया था और जो भी इसकी नकल करेगा, उन पर एक्शन होगा और केस भी चल सकता है।

ये भी पढ़ें-

भारतीय सेना की नई यूनिफॉर्म को लेकर आए अपडेट के बारे में जानते हैं आप? ‘3B’ और ‘7A’ कोड के बारे में भी जानिए





Source link

Write A Comment