भीषण और उमस से भरी गर्मी के बीच मौसम ने करवट ले लिया है। सोमवार को हुई बारिश ने दिल्लीवासियों को गर्मी के साथ ही प्रदूषण से भी राहत दिलाया है। रात भर हुई बारिश ने दिल्ली के मौसम की हवा को साफ कर दिया है। राजधानी दिल्ली हवा की गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया गया है। वहीं मौसम विभाग ने मंगलवार को भी शहर के कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं दिल्ली से प्रदूषण को कम करने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘परिवर्तन’ योजना को मंजूरी दे दी है, जो राज्य से प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगा।
दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सफदरजंग में दर्ज न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री कम रहा। वहीं सुबह 8:30 बजे तक दिल्ली के अलग-अलग मौसम केंद्रों पर बारिश का आंकड़ा इस प्रकार रह-सफदरजंग में 10.6 मिमी, रिज में 18.6 मिमी, अयानगर में 17.4 मिमी, पालम में 15 मिमी और लोधी रोड में 12.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।
बारिश के बाद हवा की गुणवत्ता में हुआ सुधार
मौसम केंद्रों के अनुसार, सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम है। वहीं, पालम में 23.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री कम रहा। लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री कम है।
इसी तरह रिज क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.9 डिग्री कम रहा। अयानगर में न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम है। बारिश के कारण दिल्ली के वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में भी सुधार हुआ है। मंगलवार सुबह 9 बजे दिल्ली का औसत AQI 88 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।
मौसम विभाग ने जताया बारिश का अनुमान
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, 51 से 100 के बीच AQI को संतोषजनक माना जाता है। वहीं, 0 से 50 के बीच AQI को अच्छा, 101 से 200 को मध्यम, 201 से 300 को खराब, 301 से 400 को बहुत खराब और 401 से 500 को गंभीर श्रेणी में रखा जाता है। बारिश से जहां दिल्ली के तापमान में गिरावट आई है, वहीं हवा में मौजूद प्रदूषण के कण भी कम हुए हैं। मौसम विभाग ने आने वाले समय में बारिश जारी रहने की संभावना जताई है।
ये भी पढ़ें-
दिल्ली में बारिश के पानी में डूबने से 7 साल के लड़के की मौत, छोटे भाई के साथ शौच करने निकला था