रणबीर कपूर स्टारर ‘रामायण’ इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। 24 जुलाई को इस मेगा बजट फिल्म का ट्रेलर रिलीज होगा, लेकिन इससे पहले शनिवार 18 जुलाई 2026 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में ‘रामायण’ का ‘प्रथम संकल्प’ इवेंट आयोजित किया गया, जिसमें कुछ खास लोगों को फिल्म का ऑफिशियल ट्रेलर दिखाया गया। रामायण के प्रथम संकल्प इवेंट में फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा और डायरेक्टर नितेश तिवारी के साथ फिल्म के सभी कलाकारों और अन्य कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी, रकुल प्रीत सिंह और सनी देओल भी इस इवेंट में शामिल हुए। इस दौरान यश ने ‘रामायण’ में रावण की भूमिका निभा रहे कन्नड़ सुपरस्टार यश हिंदी में बात करने की कोशिश करते भी दिखे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यश की टूटी-फूटी हिंदी

नई दिल्ली के भारत मंडपम में रामायण के भव्य ट्रेलर लॉन्च इवेंट में यश ने अपनी स्पीच के दौरान हिंदी में बात करने की कोशिश की, लेकिन इसमें वह फेल हो गए। निर्माता नमित मल्होत्रा को ‘रामायण’ में रावण की महत्वपूर्ण भूमिका में कास्ट करने के लिए धन्यवाद देते हुए यश गलती से ‘अवसर’ की जगह ‘अवकाश’ शब्द का इस्तेमाल कर बैठे, जिसे सुनकर रकुल प्रीत सिंह की हंसी छूट गई और खुद नमित मल्होत्रा और फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी भी हंस पड़े।

क्या बोले यश?

अपनी स्पीच के दौरान यश ने ‘रामायण’ को अपने करियर की सबसे बड़ी फिल्म बताया और फिल्म में रावण की भूमिका निभाने का मौका देने और उन पर भरोसा करने के लिए निर्माता नमित मल्होत्रा को धन्यवाद कहा। यश ने कहा कि इस फिल्म में काम करते हुए उन्हें अपनी हिंदी पर काम करने का भी मौका मिला। उन्होंने कहा- ‘मैं इस शानदार प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। यहां सभी हिंदी में बात कर रहे हैं तो मैं भी हिंदी में ही बात करने की कोशिश करूंगा। इस मुकाम तक आने के लिए मैं नमित मल्होत्रा को श्रेय देना चाहूंगा। उन्होंने मुझे ये किरदार निभाने का जो अवकाश दिया, उसके लिए उन्हें धन्यवाद कहता हूं। हिंदी सीखने का भी मौका मिला, उसके लिए भी धन्यवाद।’

रकुल की छूटी हंसी

जैसे ही यश अपनी स्पीच में ‘अवसर’ की जगह ‘अवकाश’ शब्द का इस्तेमाल करते हैं, रकुल प्रीत सिंह सहित सभी की हंसी छूट जाती है। दूसरी तरफ  अपनी स्पीच में ‘रामयाण’ के बारे में बात करते हुए यश ने बताया कि उनके लिए इस फिल्म में काम करना कितना खास है। उन्होंने कहा- ‘हम सभी का एकमात्र मकसद प्रभु श्रीराम की कहानी को ग्लोबल स्टेज तक पहुंचाना और उनका सम्मान करना है। हम सब एक सोच और पक्के इरादे के साथ एकजुट हुए हैं, इसीलिए सभी ने अपने निजी हितों को एक तरफ रखा है।’ इवेंट में यश ने को-स्टार रणबीर कपूर की भी जमकर तारीफ की

24 जुलाई को रिलीज होगा ट्रेलर

बता दें, ‘रामायण’ का ट्रेलर 24 जुलाई को दुनियाभर में रिलीज होगा। पिछले दिनों ही मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर लॉन्च को लेकर आधिकारिक ऐलान किया था। इससे पहले फिल्म की पहली झलक साझा करते हुए मेकर्स ने ये बताया था कि इस फिल्म को कितने बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है, लेकिन साथ ही इसकी कहानी और अन्य डिटेल्स के बारे में अब तक मेकर्स ने ज्यादा खुलासा नहीं किया है, जिसके चलते दर्शकों के बीच इसे लेकर बज बना हुआ है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि ट्रेलर में फिल्म की दुनिया, किरदार और महाकाव्य की शानदार झलक देखने को मिलेगी।

ये भी पढ़ेंः ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च में धनुष पहन पहुंचे रणबीर कपूर, साई पल्लवी ने दिखाई सादगी, यश का दिखा डैशिंग लुक

Latest Bollywood News





Source link

Write A Comment