मशहूर एक्टर राम कपूर ने आखिरकार श्रेया कालरा के साथ हुए किसिंग विवाद पर बात की है। ‘लॉक अप 2’ विनर श्रेया ने उन पर गाल पर किस करके पर्सनल बाउंड्री पार करने का आरोप लगाया था। राम ने कहा कि श्रेया ने उन्हें पहले ही साफ कर दिया था कि उनका मकसद कुछ भी गलत नहीं था और इस बात को गलत संदर्भ में लिया गया। इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी हंगामा हुआ और विवाद इतना बढ़ गया था कि राम की पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया से लॉकअप में माफी मांगी थी।

श्रेया कालरा किस विवाद पर राम कपूर

नयनदीप रक्षित के पॉडकास्ट पर इस घटना के बारे में बात करते हुए राम ने कहा, ‘मेरी उनसे कई बार बातचीत हुई, जिसमें उन्होंने कहा कि सुनिए मेरा ऐसा कोई मकसद नहीं था और आप बिल्कुल ठीक हैं। मैं हमेशा से ऐसा ही रहा हूं। मैं लोगों से घुल-मिलकर रहने वाला फिजिकल इंसान हूं और अपने पूरे करियर में ऐसा ही रहा हूं। मैं बदलने वाला नहीं हूं, मुझे इस बात की कोई परवाह नहीं है कि बातों को किस संदर्भ में लिया जाता है।’

राम कपूर ने विवादों को बकवास बताया

‘बड़े अच्छे लगते हैं’ फेम राम कपूर ने अपने बारे में हो रहे विवादों को भी खारिज कर दिया और कहा कि वह ऐसी बातों से खुद पर असर नहीं पड़ने देंगे। राम ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपने लंबे करियर का जिक्र किया और कहा कि उन्हें इस बात पर गर्व है कि जिन भी महिलाओं के साथ उन्होंने काम किया है। उनमें से किसी ने भी कभी उनके खिलाफ कोई शिकायत नहीं की। उन्होंने कहा:

‘मुझे इस बात की बहुत खुशी और गर्व है कि इस इंडस्ट्री में मेरे 27 साल के करियर में, जिन भी महिलाओं के साथ मैंने काम किया है। उनमें से किसी को भी कभी कोई शिकायत नहीं रही। इसलिए मुझे परवाह नहीं कि लोग क्या कहते हैं… मैं जैसा हूं वैसा ही रहूंगा। ये छोटी-छोटी बातें और विवाद होते रहते हैं, जिनमें कई बार बातों को संदर्भ से हटाकर पेश किया जाता है। मैं उन पर अपना समय बर्बाद नहीं करूंगा, क्योंकि जिंदगी बहुत तेजी से आगे बढ़ती है। जैसा कि मैंने कहा मेरी जिंदगी में बहुत सकारात्मकता है, मैं उसी पर ध्यान देता हूं और ये सब बस बेकार की बकवास और समय की बर्बादी है।’

श्रेया कालरा के साथ अपने रिश्ते पर राम कपूर

राम ने शो में श्रेया के साथ अपने मुश्किल रिश्ते के बारे में भी बात की और कहा कि, ‘मुझे श्रेया से कोई दिक्कत नहीं है। मुझे लगता है कि वह अच्छे परिवार की एक प्यारी लड़की है, लेकिन वह अभी बच्ची है और उसे अपने गुस्से पर काबू पाने और थोड़ा शांत रहना सीखने की जरूरत है। उसे मैच्योर होने की जरूरत है।’

ये भी पढ़ें – ‘मेरे पापा भी ऐसा नहीं करते’, राम कपूर के किस करने पर लॉकअप में फूटा श्रेया कालरा का गुस्सा, शिवांगी के करीब आने पर भड़के फैंस





Source link

Write A Comment