इंग्लैंड की टेस्ट कप्तानी की रेस में हैरी ब्रूक का नाम सबसे आगे माना जा रहा था। खुद कप्तान बेन स्टोक्स ने भी उनके नाम की पैरवी की थी, लेकिन जब फैसला हुआ तो सिलेक्टर्स ने अनुभवी जो रूट पर भरोसा जताया। अब इस फैसले के बाद ब्रूक ने जो बात कही है, वह इंग्लैंड क्रिकेट के नए दौर की तस्वीर साफ करती है। ब्रूक ने रूट को दोबारा टेस्ट कप्तान बनाए जाने के फैसले को सही ठहराया है। इंग्लैंड के मौजूदा व्हाइट-बॉल कप्तान ने कहा कि वह रूट की अगुआई में काम करने को लेकर उत्साहित हैं और उनका मानना है कि इस जिम्मेदारी के लिए रूट ही सही व्यक्ति हैं।

रूट जिम्मेदारी संभालने के लिए सही व्यक्ति

ब्रूक ने बीबीसी स्पोर्ट से कहा कि रूट को कप्तान बनाने का फैसला सही है। वह वास्तव में यह देखने के लिए काफी उत्साहित हैं कि वह क्या कर सकते हैं। वह निश्चित तौर पर इस जिम्मेदारी को संभालने के लिए सही व्यक्ति हैं। वह उनके साथ काम करने को लेकर काफी उत्सुक हैं। जो रूट ने 2012 में भारत के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। इसके पांच साल बाद 2017 में उन्होंने एलिस्टर कुक की जगह इंग्लैंड की टेस्ट कप्तानी संभाली। रूट की कप्तानी में इंग्लैंड ने 65 टेस्ट खेले, जिनमें टीम को 27 जीत और इतनी ही हार मिली। वह इंग्लैंड के सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं। 2022 में उन्होंने कप्तानी छोड़ दी थी, जिसके बाद बेन स्टोक्स ने टीम की कमान संभाली।

स्टोक्स ने हाल ही में लिया संन्यास

बेन स्टोक्स ने 2023 में ODI क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद टेस्ट टीम की कमान संभालते हुए इंग्लैंड को मजबूत पहचान दी थी। माना जा रहा था कि वह 2027 की एशेज सीरीज तक कप्तानी जारी रखेंगे, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान उन्होंने अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया।

नाइटक्लब विवाद के बाद स्टोक्स दूसरे टेस्ट से बाहर रहे थे। तीसरे टेस्ट में उन्होंने वापसी की, लेकिन इसी मुकाबले के दौरान उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला किया। वह घरेलू क्रिकेट में खेलना जारी रखेंगे। इस बदलाव के साथ इंग्लैंड के टेस्ट कोच ब्रेंडन मैकुलम का कार्यकाल भी खत्म हो गया। मैकुलम अब केवल इंग्लैंड की व्हाइट-बॉल टीमों के साथ काम करेंगे। टेस्ट टीम में उनकी जगह स्टीफन फ्लेमिंग लेंगे, जिनके कार्यकाल की शुरुआत दिसंबर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से होगी। तब तक मार्कस ट्रेस्कोथिक अंतरिम मुख्य कोच की भूमिका निभाएंगे। इंग्लैंड की टीम 19 अगस्त से पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज का आगाज करेगी। इस सीरीज के पहले मैच में बाबर आजम के खेलने पर संशय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें:

वर्ल्ड कप में इंग्लैंड से हारी भारतीय टीम, सेमीफाइनल की राह हुई मुश्किल, अब IND vs PAK मैच पर टिकी निगाहें

Latest Cricket News





Source link

Write A Comment