Last Updated:

Omelette With Milk Twist: जो लोग अंडा खाते हैं, उनके घर में आमलेट भी आए दिन बनता ही है जिसे बनाने की हर किसी का अपना तरीका होता है. हालांकि एक टिप है जिसके इस्तेमाल से रेग्यूलर आमलेट को ही ज्यादा फ्लफी और सॉफ्ट बनाया जा सकता है. इसके लिए आमलेट बनाते समय दो चम्मच दूध डालना होता है.

ख़बरें फटाफट

जमशेदपुर. सुबह के नाश्ते में आमलेट सबसे आसान और पसंदीदा व्यंजनों में से एक माना जाता है. इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और यह शरीर को अच्छी मात्रा में प्रोटीन भी देता है. आमतौर पर लोग अंडा, प्याज, टमाटर और मसालों के साथ आमलेट बनाते हैं, लेकिन अगर आप इसमें एक छोटा सा बदलाव कर दें तो इसका स्वाद और बनावट दोनों पहले से बेहतर हो सकते हैं. यह छोटा सा बदलाव है दूध का इस्तेमाल.

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
दूध वाला अंडा आमलेट बनाने के लिए सबसे पहले एक या दो अंडे लें. इसके बाद एक प्याज, एक छोटा टमाटर, एक हरी मिर्च और थोड़ा सा ताजा धनिया पत्ता बारीक काट लें. ये सभी सामग्री आमलेट को स्वादिष्ट बनाने के साथ-साथ पौष्टिक भी बनाती हैं. हरी मिर्च तीखापन देती है, जबकि धनिया पत्ता इसकी खुशबू और स्वाद बढ़ाता है.

दूध मिलाकर बनाएं ऑमलेट
अब एक बाउल में अंडे को फोड़कर डालें और अच्छी तरह फेंट लें. इसके बाद उसमें कटा हुआ प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और धनिया पत्ता मिला दें. अब इसमें दो चम्मच दूध डालें. यही इस रेसिपी का सबसे खास हिस्सा है. दूध मिलाने से अंडा ज्यादा मुलायम और फूला हुआ बनता है. साथ ही आमलेट का स्वाद भी सामान्य आमलेट की तुलना में बेहतर हो जाता है. इसके बाद स्वादानुसार नमक डालकर मिश्रण को एक बार फिर अच्छी तरह मिला लें.

दोनों तरफ सेंक लें
अब गैस पर तवा या फ्राइंग पैन गर्म करें और उस पर थोड़ा सा तेल या मक्खन डालें. जब पैन अच्छी तरह गर्म हो जाए तो तैयार मिश्रण को धीरे-धीरे पैन पर फैलाएं. मध्यम आंच पर आमलेट को पकने दें. जब नीचे की तरफ सुनहरा रंग आने लगे तो उसे सावधानी से पलट दें और दूसरी तरफ से भी अच्छी तरह सेंक लें.

कुछ ही मिनटों में आपका स्वादिष्ट दूध वाला अंडा आमलेट तैयार हो जाएगा. इसे आप ब्रेड, टोस्ट, पराठे या चाय के साथ परोस सकते हैं. बच्चों से लेकर बड़े तक सभी को इसका स्वाद पसंद आता है. खास बात यह है कि इसमें इस्तेमाल होने वाली सभी सामग्री आसानी से घर में उपलब्ध होती हैं और इसे बनाने में बहुत कम समय लगता है.

दो चम्मच दूध से बदलेगा सब
अगर आप रोजाना एक जैसा आमलेट खाकर बोर हो गए हैं तो इस आसान ट्रिक को जरूर आजमाएं. सिर्फ दो चम्मच दूध मिलाने से आमलेट की बनावट, स्वाद और नरमाहट में बड़ा फर्क आ जाता है. अगली बार जब भी आमलेट बनाएं, इस छोटे से बदलाव के साथ इसे और भी खास बनाएं और अपने परिवार को स्वादिष्ट नाश्ते का आनंद दें.

About the Author

Raina Shukla

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें



Source link

Write A Comment