Remo DSouza wife wife Lizelle brother Jason Watkins body sent for postmortem police reveals he was an addict
Highlights
- रेमो डिसूजा के साले ने की आत्महत्या
- जैसन वॉटकिंस के आकस्मिक निधन को लेकर पुलिस ने कही ये बात
कोरियोग्राफर-निर्देशक रेमो डिसूजा की पत्नी और निर्माता लिजेल डिसूजा अपने भाई जैसन वॉटकिंस के आकस्मिक निधन से काफी दुखी हैं। लिजेल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने दिवंगत भाई की तस्वीरें साझा करके दुख व्यक्त किया। पुलिस जांच में पता चला कि मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा के साले जैसन वॉटकिंस को ड्रग्स की लत लग गई, जिसके चलते उन्होंने आत्महत्या कर ली। ओशिवारा पुलिस ने आत्महत्या के सिलसिले में एडीआर दर्ज किया है। इस बीच उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस ने इस मामले में जेसन की 74 वर्षीय पिता डेसमंड सिरिल डंसटन और मृतक की बहन लिजेल डिसूजा से पूछताछ भी की है पुलिस की पूछताछ में पता चला की मृतक जेसन की मां 3 साल पहले स्वर्गवासी हो गई थी, जिसके बाद से जैसन डिप्रेशन में चले गए थे और इसी वजह से वो गांजे का सेवन करता था और गांजे के सेवन से नशे की हालत में उसने आत्महत्या की है।
रेमो डिसूजा की पत्नी लिजेल के भाई घर में पाए गए मृत
पुलिस ने मृतक के पिता सहित सभी के बयान दर्ज कर लिए हैं, जिन्होंने अपने बयान में किसी भी तरह की गड़बड़ी या आशंका से इनकार किया है।
पुलिस को आत्महत्या के बारे में कब और कैसे पता चला?
पुलिस ने आधिकारिक तौर पर इंडिया टीवी को बताया कि रात करीब 12 बजे मुख्य नियंत्रण कक्ष को सूचना मिली थी कि अंधेरी पश्चिम के यमुना नगर में फ्लैट संख्या 302 में एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली है। इसके बाद ओशिवारा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान जैसन यानी रेमो डिसूजा के साले के रूप में हुई जो 48 साल के थे।
इनपुट- राजीव सिंह