Parwal Chana Dal Sabji Recipe: घर में रोज वही आलू, भिंडी या लौकी बन-बनाकर मन ऊब गया है, तो अब थोड़ा ट्विस्ट लाने का टाइम आ गया है. किचन में कुछ ऐसा बनाना जरूरी है जो सिर्फ पेट ही नहीं, दिल भी खुश कर दे-और यही काम करती है परवल चना दाल की ये जबरदस्त सब्जी. ये डिश एकदम होमस्टाइल है, लेकिन इसका स्वाद किसी रेस्टोरेंट से कम नहीं लगता. खास बात ये है कि इसमें चना दाल का हल्का सा क्रंच और परवल की सॉफ्टनेस मिलकर ऐसा कॉम्बिनेशन बनाते हैं, जिसे बच्चे भी मना नहीं कर पाते. आजकल हर कोई चाहता है कि खाना टेस्टी भी हो और थोड़ा हेल्दी भी.

ऐसे में ये सब्जी एक बढ़िया ऑप्शन बन जाती है, क्योंकि इसमें प्रोटीन और फाइबर दोनों मिल जाते हैं. इसे बनाना भी मुश्किल नहीं है, बस थोड़ी सी तैयारी और सही स्टेप्स फॉलो करने हैं, अगर आप भी अपने किचन मेन्यू में कुछ नया जोड़ना चाहते हैं, तो ये रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है.

परवल चना दाल सब्जी बनाने की आसान रेसिपी
सामग्री:
-250 ग्राम परवल
-½ कप चना दाल
-1 प्याज (बारीक कटा)
-1 टमाटर (कटा हुआ)
-1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
-1-2 हरी मिर्च
-½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
-½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
-1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
-½ छोटा चम्मच जीरा
-नमक स्वाद अनुसार
-2 बड़े चम्मच तेल
-हरा धनिया (गार्निश के लिए)

बनाने का तरीका
1. सबसे पहले चना दाल को 2-3 घंटे के लिए पानी में भिगो दें. इसके बाद इसे हल्का उबाल लें, ध्यान रखें कि दाल पूरी तरह गल न जाए, उसमें थोड़ा सा बाइट रहना चाहिए.

2. अब परवल को धोकर लंबाई में काट लें. कढ़ाई में तेल गर्म करें और परवल को हल्का गोल्डन होने तक फ्राई कर लें. इसके बाद इन्हें एक तरफ निकाल लें.

3. उसी कढ़ाई में थोड़ा और तेल डालें और जीरा डालकर तड़काएं. अब इसमें प्याज डालें और हल्का ब्राउन होने तक भूनें. फिर अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड चलाएं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

4. अब टमाटर डालें और उसे अच्छे से सॉफ्ट होने तक पकाएं. जब मसाला तेल छोड़ने लगे, तब इसमें हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालें.

5. इसके बाद उबली हुई चना दाल और फ्राई किया हुआ परवल डालें. थोड़ा सा पानी डालकर ढक दें और 8-10 मिनट तक मीडियम फ्लेम पर पकने दें.

6. अंत में ऊपर से गरम मसाला और हरा धनिया डालें. आपकी स्वादिष्ट परवल चना दाल सब्जी तैयार है. इसे रोटी, पराठा या चावल के साथ सर्व करें.

कुछ काम के टिप्स
चना दाल ज्यादा न गलाएं, वरना सब्जी का मजा खत्म हो जाएगा, अगर हल्का रिच फ्लेवर चाहिए तो अंत में थोड़ा घी डाल सकते हैं,
बच्चों के लिए बनाते समय मिर्च थोड़ा कम रखें.



Source link

Write A Comment