Last Updated:

Basi Roti Roll Recipe: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में बासी रोटी से आलू और मसालों का स्वादिष्ट रोल बनाया जाता है, जो 15–20 मिनट में तैयार होने वाला आसान और चटपटा स्नैक है. एक्सपर्ट महिला वंदना ने बासी रोटी का रोल तैयार कैसे करना है और इसके लिए क्या-क्या सामग्री चाहिए. आइए जान लेते आसान सी रेसिपी हैं…

Basi Roti Roll Recipe: मध्य प्रदेश के निमाड़ के बुरहानपुर में खाने की कई ऐसी डिश बनाई जाती है, जो काफी फेमस होती है. उसे बच्चे भी खाना बहुत पसंद करते हैं. आपके घर पर अगर बासी रोटी बच रही है तो आप उससे रोल तैयार कर सकते हैं. बासी रोटी का यह रोल खाने में बहुत ही टेस्टी लगते हैं. इसको बनाने के लिए आलू, जीरा मसाला, बासी रोटी और तेल का इस्तेमाल किया जाता है. जिससे यह बनकर तैयार हो जाते हैं. बच्चे सबसे अधिक खाना पसंद करते हैं. आप आपके घर पर आसानी से इनको बना सकते हैं. इसको बनाने के लिए 15 से 20 मिनट का समय लगता है.

एक्सपर्ट महिला ने दी जानकारी 
लोकल 18 की टीम ने जब एक्सपर्ट महिला वंदना से बात की तो उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश के निमाड़ के बुरहानपुर में बासी रोटी का रोल तैयार किया जाता है. इसको आप भी आपके घर पर बहुत ही आसानी से तैयार कर सकते हैं. इसको बनाने के लिए बासी रोटी आलू हरी मिर्च गरम मसाला और तेल का इस्तेमाल किया जाता है. जिससे यह बनकर तैयार हो जाती है. आप इसको बहुत ही आसानी से आपके घर पर तैयार कर सकते हैं. इसको चटपटा बनाकर लोग सबसे अधिक खाना पसंद करते हैं और नाश्ते में इसको सबसे अधिक खाया जाता है. अगर आपके घर पर भी रात के समय में रोटी बच रही है तो आप उसको फेंकना नहीं है और इस तरह से रोल तैयार कर लीजिए बच्चे भी पसंद करेंगे.

इस तरह बनता है रोल 
अगर आप भी आपके घर पर बासी रोटी का रोल तैयार करने जा रहे हैं तो दो आलू को उबाल लीजिए. उसमें आप स्वाद अनुसार हरी मिर्च का पेस्ट और गरम मसाला और स्वाद अनुसार नमक मिलाकर मसाले को तैयार कर लीजिए. एक बासी रोटी लीजिए और उस पर थोड़ा सा हल्का तेल लगाइए. यह मसाला उस पर लगा दीजिए और रोल लपेट लीजिए और एक तवे पर हल्का सा तेल डालकर उसको गर्म होने दीजिए और इस रोल को दोनों और से सेंक लीजिए, जिससे आपका यह चटपटा कुरकुरा रोल बन कर तैयार हो जाएगा.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link

Write A Comment