यूपी की राजधानी लखनऊ में वकीलों के अवैध चैंबरों पर आज (रविवार को) बुलडोजर चल रहा है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर नगर निगम की टीम चैंबरों को जमींदोज कर रही है। बुलडोजर एक्शन के दौरान, बड़ी संख्या मे पुलिस फोर्स भी तैनात है। डीएम ऑफिस के बाहर अवैध कब्जा करके ये चैंबर बनाए गए थे, जिनपर प्रशासन का पीला पंजा चल रहा है। इससे पहले हाईकोर्ट के आदेश पर मई में भी बुलडोजर चला था।

अवैध तरीके से बने चैंबर्स पर चला बुलडोजर

बता दें कि आज शाम को करीब 5 बजे आधा दर्जन से ज्यादा बुलडोजर लखनऊ के रजिस्ट्री ऑफिस पहुंचे और कब्जा करके बनाए गए चैंबर्स पीले पंजे से गिराने शुरू कर दिए। मामला वकीलों का था इसलिए नगर निगम की टीम के साथ बड़ी तादाद में फोर्स भी मौजूद रही।

हाईकोर्ट के आदेश पर नगर निगम का एक्शन

जान लें कि इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने नगर निगम को 30 अगस्त तक कोर्ट के आसपास के 72 अवैध चैंबर्स को गिराने का आदेश दिया था। इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंचा लेकिन वकीलों को कोई राहत नहीं मिली।

नगर निगम के नोटिस में क्या लिखा था?

नगर निगम ने लखनऊ के डीएम ऑफिस, सेशन कोर्ट, पुराना हाईकोर्ट और रजिस्ट्री ऑफिस के आसपास बने ऐसे 100 से ज्यादा चैंबर्स पर लाल निशान लगाकर नोटिस चस्पा कर दिया था। नोटिस में कहा गया कि कई चैंबर सड़क, फुटपाथ और नालियों पर कब्जा करके बनाए गए हैं और कई दुकानें भी अवैध तौर पर बनी हैं।

ये खबर अभी अपडेट हो रही है।





Source link

Write A Comment