Last Updated:
लाजपत नगर मार्केट में सीया राम के छोले-कुलचे बेहद मशहूर हैं. यह दुकान करीब सात दशक पुरानी है. यहां 80 रुपये में 3 कुलचे के साथ चटपटे छोले, प्याज, अचार और नींबू मिलते हैं. दुकान सुबह 9:30 से शाम 5 बजे तक खुलती है. शॉपिंग के दौरान इसका मसालेदार स्वाद ज़रूर चखें.
दिल्ली में स्ट्रीट फूड की बात हो और छोले-कुलचे का नाम न आए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता. खासकर अगर आप लाजपत नगर मार्केट में शॉपिंग करने पहुंचे हैं, तो यहां की भीड़ के बीच एक ऐसा छोटा सा ठिकाना है, जहां खाने के शौकीनों की लाइन लगी मिल जाएगी. नाम है सीया राम के मशहूर छोले-कुलचे. यह जगह कई सालों से लोगों की पसंद बनी हुई है और आज भी यहां प्लेट लेने के लिए अच्छी-खासी भीड़ जुटती है.
लाजपत नगर के मेन मार्केट में मौजूद सीया राम का सेटअप बहुत बड़ा या चमक-दमक वाला नहीं है. लेकिन स्वाद की बात करें तो इस छोटे से काउंटर की पहचान पूरे दिल्ली में बन चुकी है. यह जगह करीब सात दशक से लोगों को छोले-कुलचे खिला रही है.
अब बारी आती है इसके असली स्टार की. यहां के छोले अपने मसालेदार और चटपटे स्वाद के लिए पसंद किए जाते हैं. आप अपने स्वाद के हिसाब से तीखापन भी कम-ज्यादा करवा सकते हैं. गरम छोले में मसालों का ऐसा स्वाद आता है कि पहली बाइट के बाद ही समझ आ जाता है कि आखिर इस जगह पर इतनी भीड़ क्यों रहती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
एक प्लेट में मसालेदार छोले के साथ कुलचे दिए जाते हैं. ऊपर से प्याज, नींबू, अचार और हरी मिर्च स्वाद को और चटपटा बना देते हैं. यहां एक प्लेट में 3 कुलचे के साथ छोले, प्याज, अचार, हरी मिर्च और नींबू मिलता है.
लाजपत नगर की सेंट्रल मार्केट में मिलने वाले सीया राम के मशहूर छोले-कुलचे की एक प्लेट करीब 80 रुपये में मिलती है. प्लेट में चटपटे छोले के साथ कुलचे, प्याज, हरी मिर्च, अचार और नींबू का स्वाद मिलता है. दुकान सुबह 9:30 बजे से शाम 5 बजे तक खुली रहती है, इसलिए अगर आप लाजपत नगर शॉपिंग के लिए जा रहे हैं तो दोपहर से पहले यहां पहुंचकर इस पुराने दिल्ली वाले स्वाद का मजा ले सकते हैं.