नेटफ्लिक्स का रियेलिटी शो ‘लॉकअप 2’ अब अहम मोड़ पर पहुंच चुका है। हर हफ्ते एक-एक कंटेस्टेंट का सफर खत्म होता जा रहा है। इस हफ्ते भी किसी एक सदस्य की जर्नी खत्म होने वाली है। इस बीच मेकर्स ने शो का एक नया प्रोमो जारी किया है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। दरअसल, ‘लॉकअप 2’ में हिना खान एंट्री करने वाली हैं। हालांकि, हिना कंटेस्टेंट के तौर पर नहीं बल्कि गेस्ट के तौर पर एंट्री लेंगी और उनके साथ उर्फी जावेद भी नजर आएंगी। हिना खान की स्पेशल एंट्री को लेकर अब दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है, क्योंकि ‘बिग बॉस 11’ के दौरान उनकी और ‘लॉकअप 2’ की कंटेस्टेंट शिल्पा शिंदे में बिलकुल नहीं बनती थी। बिग बॉस 11 को 9 साल बीत गए हैं, लेकिन शिल्पा और हिना की दुश्मनी अब भी खत्म नहीं हुई है। अब दर्शक ये देखना चाहते हैं कि शो में हिना की स्पेशल एंट्री से क्या बवाल होता है।
हिना खान की स्पेशल एंट्री
मेकर्स ने हाल ही में ‘लॉकअप 2’ का नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें हिना खान और उर्फी जावेद के सामने पांच कंटेस्टेंट खड़े नजर आते हैं, जो इस हफ्ते डेंजर जोन में हैं। इसी बातचीत में उर्फी जावेद कंटेस्टेंट्स से पूछती हैं कि ‘इस घर में सबसे खतरनाक सदस्य कौन है?’ जवाब में हर्षद चोपड़ा और वरुण यादव, शिल्पा शिंदे का नाम लेते हैं। हर्षद कहते हैं कि शिल्पा अक्सर ऐसी बातें कह देती हैं, जो सामने वाले को हताश कर देती हैं और तोड़ देती हैं। इस पर हिना खान का रिएक्शन देखने लायक था।
क्या बोलीं हिना खान?
हर्षद की बात सुनकर हिना खान कहती हैं- ‘ये शिल्पा शिंदे हैं लेडीज एंड जेंटलमैन।’ शिल्पा शिंदे ने अपना दबदबा दिखाते हुए पूछा- ‘तो क्या तुम सब मुझसे डरते हो?’ जवाब में सभी ‘हां’ में जवाब देते हैं। ये सुनकर शिल्पा कहती हैं- ‘तो डरते रहो।’ शिल्पा का रवैया देखकर हिना बाकी के कंटेस्टेंट्स से कहती हैं- ‘तुम सबको जिंदगी में इस बात की ट्रेनिंग चाहिए कि किससे डरना है और किससे नहीं। अगर वो किंग है तो तुम सब किंग मेकर हो।’ इसी बीच उर्फी, हिना से पूछती हैं- ‘तो ये वही शिल्पा हैं, जिनकी बात आप बाहर कर रही थीं?’ हिना ने कहा- ‘जाहिर सी बात है।’ इस प्रोमो के सामने आते ही अब सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल करने भी शुरू कर दिए हैं कि क्या शिल्पा और हिना अपना 9 साल पुराना हिसाब-किताब पूरा करने वाली हैं?
अपूर्वा मखीजा की वाइल्ड कार्ड एंट्री
‘लॉकअप 2’ की बात करें तो हाल ही में शो में रिबेल किड के नाम से मशहूर अपूर्वा मखीजा ने वाइल्ड कार्ड एंट्री ली है और उनके आते ही शो का माहौल और भी ज्यादा हलचल भरा हो गया है। अपूर्वा ने आते ही शिवांगी जोशी के सामने शिल्पा शिंदे की पोल खोलकर रख दी और बताया कि वह कैसे श्रेया कालरा के साथ मिलकर उनकी पीठ पीछे बातें करती हैं। इस पर शिवांगी ने भी शिल्पा शिंदे को जमकर खरी-खोटी सुनाई और अब दोनों के बीच लगातार खिटपिट मची हुई है।
ये भी पढ़ेंः आकांक्षा चमोला का ‘लॉक अप 2’ में छलका दर्द, गौरव खन्ना की एंट्री पर जताई नाराजगी, फिर चर्चा में आया कपल