नेटफ्लिक्स के शो ‘लॉकअप 2’ घर के अंदर चल रहे विवादों को लेकर लगातार चर्चा में है। जब से शो में शिल्पा शिंदे की एंट्री हुई है, घर में आए दिन घमासान मचा रहता है। खासतौर पर शिल्पा शिंदे, लगातार शिवांगी जोशी के पीछे पड़ी हुई हैं। हाल ही में, शिल्पा शिंदे ने श्रेया कालरा के साथ बातचीत में शिवांगी जोशी पर कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी जिसे लेकर वह ट्रोल्स से घिर गईं। ऐसे में कई दर्शकों को उम्मीद थी कि शिल्पा की इन टिप्पणियों को लेकर उनके खिलाफ होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख कुछ तो एक्शन लेंगे, लेकिन फिलहाल ऐसा देखने को नहीं मिला, जिसके चलते कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाना शुरू कर दिया कि होस्ट ने इस मुद्दे पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं की? कई ने तो मेकर्स पर पक्षपात के आरोप भी लगाना शुरू कर दिया, जिस पर अब शो की होस्ट फराह खान ने भी प्रतिक्रिया दी है।

पक्षपात के आरोपों पर फराह खान का रिएक्शन

शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा के बीच शिवांगी जोशी को लेकर हुई बातचीत को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी बवाल देखने को मिल रहा है। हाल ही में एक यूजर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया। इस पोस्ट में यूजर ने शो की निर्माता एकता कपूर, होस्ट फराह खान, रितेश देशमुख और नेटफ्लिक्स को टैग करते हुए सवाल किया कि शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा को शिवांगी जोशी के बारे में की गई ‘घिनौनी’ टिप्पणियों के लिए क्यों नहीं टोका गया? जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए फराह खान ने यूजर से जजमेंट डे का एपिसोड देखने की बात कही है।

पोस्ट में क्या लिखा था?

इंस्टाग्राम पर एक दर्शक ने लॉकअप 2 के हालिया एपिसोड में शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा के बीच हुई बातचीत को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा- ‘एकता, फराह, रितेश और नेटफ्लिक्स, क्या आप लोगों के 84 कैमरे अब काम नहीं कर रहे हैं कि आप श्रेया और शिल्पा द्वारा शिवांगी पर की गई घिनौनी और घटिया टिप्पणियों को नहीं देख पा रहे हैं? वे एक इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर एक लड़की के चरित्र के बारे में लगातार घटिया बातें कर रही हैं, और आप लोग उन्हें इसके लिए टोक भी नहीं रहे हैं!? अगर आकांक्षा की गलती को इतना बड़ा मुद्दा बनाया गया और हर बात पर सवाल उठाए गए, तो आप लोग उनकी गलतियों को क्यों नज़रअंदाज कर रहे हैं, जबकि उनकी गलतियां तो कहीं ज़्यादा गंभीर हैं!? यह भेदभाव क्यों?’

भेदभाव के  आरोपों पर क्या बोलीं फराह खान?

इस एंग्री पोस्ट को देखने के बाद फराह खान से भी रहा नहीं गया और उन्होंने यूजर से जजमेंट डे का एपिसोड देखने की अपील करते हुए लिखा- ‘प्लीज ‘जजमेंट डे’ देखें, फिर गुस्से भरे मैसेज लिखें।’ इस पोस्ट पर अन्य सोशल मीडिया यूजर्स ने भी रिएक्शन दिए हैं। वहीं शिल्पा और श्रेया की बातचीत के वीडियो पर भी प्रतिक्रिया देते हुए कई ने इसे घिनौना बताया तो कई ने दोनों को शो से बाहर करने की अपील की। वहीं ‘लॉकअप 2’ में नजर आ रहे धीरज धूपर की पत्नी विन्नी अरोड़ा ने इस बातचीत को लेकर नाराजगी जाहिर की थी और ‘औरत ही औरत की दुश्मन होती है’ वाली कहावत का भी जिक्र किया।

Image Source : INSTAGRAM/@REBELKIDHEHEपोस्ट पर फराह खान का रिएक्शन।

लॉक अप 2 में शिल्पा शिंदे ने शिवंगी जोशी के बारे में क्या कहा?

जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि श्रेया कालरा से बातचीत के दौरान शिल्पा शिंदे ने शिवांगी जोशी के किरदार पर व्यक्तिगत टिप्पणी की थी। शिल्पा शिंदे ने श्रेया कालरा से बातचीत के दौरान दावा किया कि शिवांगी के कई अफेयर थे और उन्होंने टेलीविज़न पर जिन भी को-स्टार्स के साथ काम किया, उन सभी के साथ डेट किया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गए।

ये भी पढ़ेंः जजमेंट डे पर फूटा डबल एलिमिनेशन का बम, कंट्रोलर्स ने किया दो कंटेस्टेंट का सफाया, फिर ‘लॉक अप 2’ में हुआ बड़ा उलटफेर

‘लॉकअप 2’ फेम पामेला सेरेना से शादी करना चाहते हैं अर्जुन कपूर! शो में कही दिल की बात, बोले- ‘छोकरा जवान है’





Source link

Write A Comment