भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 19 जुलाई को लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच से पहले भारतीय टीम में एक बड़ा बदलाव हुआ है। चोटिल खिलाड़ी वॉशिंगटन सुंदर की जगह अब हर्ष दुबे को टीम में शामिल किया है। सुंदर को दूसरे वनडे मैच के दौरान चोट लग गई थी, जिसकी वजह से वह इस आखिरी मैच से बाहर हो गए हैं। तीन मैचों की ये वनडे सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है।

बीसीसीआई ने सुंदर के चोट को लेकर क्या कहा?

बीसीसीआई के सुंदर को लेकर मीडिया एडवाइजरी जारी करते हुए बताया था कि वॉशिंगटन सुंदर चोटिल होने की वजह से इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी वनडे मैच से बाहर हो गए हैं। कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे के दौरान वॉशिंगटन को दाहिनी हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी, जिसके चलते उन्हें सीरीज के बाकी मैचों से बाहर कर दिया गया है। उनकी जांच की जाएगी और चोट के आगे के इलाज के लिए वे विशेषज्ञ की राय लेंगे।

हर्ष दुबे ने अफगानिस्तान सीरीज में किया था ODI डेब्यू

हर्ष दुबे एक बेहतरीन ऑलराउंडर हैं, जो गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों से मैच जिता सकते हैं। उन्होंने हाल ही में जून में अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में अपना वनडे डेब्यू किया था। अब तक वे भारत के लिए दो वनडे मैच खेल चुके हैं, जिनमें उन्होंने 4 विकेट लिए हैं। हालांकि, इन दोनों मैचों में उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला। अब देखना होगा कि इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती है या नहीं।

पहले वनडे में वॉशिंगटन सुंदर ने लगाया था अर्धशतक

वनडे सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया था। उस मैच में टीम इंडिया की जीत में वॉशिंगटन सुंदर ने अहम पारी खेली थी। उस मैच में सुंदर ने अक्षर पटेल के साथ मिलकर 102 रन की मैच विनिंग साझेदारी की थी। सुंदर ने पहले वनडे में 63 बॉल पर नाबाद 52 रन बनाए थे। वहीं अक्षर पटेल ने 52 बॉल पर नाबाद 57 रन की अहम पारी खेली थी। ऐसे में सुंदर का चोटिल होना टीम इंडिया के लिए एक बड़ा झटका है।

तीसरे वनडे के लिए भारत का अपडेटेड स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव, हर्ष दुबे

यह भी पढ़ें

रोहित शर्मा और विराट कोहली लॉर्ड्स वनडे में रचेंगे इतिहास, भारत की बन जाएगी सबसे लंबी जोड़ी

इंग्लैंड के बाद किसके खिलाफ और कब वनडे खेलेगी टीम इंडिया, तीन मैचों की होगी सीरीज

Latest Cricket News





Source link

Write A Comment