उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाराबंकी के लोधेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। वहीं, मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि काशी विश्वनाथ मंदिर की तर्ज पर यहां भी कॉरिडोर बनेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोधेश्वर महादेव मंदिर में आस-पास के कई जिलों से श्रद्धालु आते हैं, लेकिन सालों से यह मंदिर जीर्ण-शीर्ण हालत में था। 1947 के पहले की स्थिति तो समझी जा सकती है, लेकिन आजादी के बाद भी मंदिर की यह दुर्दशा समझ से परे थी। पिछली सरकारों ने सिर्फ कब्रिस्तान के लिए काम किया, लोधेश्वर मंदिर के लिए कुछ नहीं किया। हमने भारत के विरासत के प्रतीक लोधेश्वर महादेव कॉरिडोर के लिए बजट दिया है। काशी विश्वनाथ मंदिर की तर्ज पर यहां भी कॉरिडोर बनेगा। आज काशी, अयोध्या कोई जाता है, तो आशीर्वाद देकर जाता है। ऐसे ही यहं जब कॉरिडोर बन जाएगा तो लोग आशीर्वाद देंगे। विरासत सनातन धर्म की पहचान है।

सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला

सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि इनके राज में जनता के पैसे का दुरुपयोग होता था। पैसा आपका था, लेकिन वह कब्रिस्तान की बाउंड्री वॉल बनाने में खर्च होता था। लोधेश्वर महादेव, अयोध्या या काशी के लिए इनके पास पैसा नहीं था। पिछली सरकारों में कांवड़ यात्रा और रामनवमी जैसे पावन समारोहों को रोक दिया जाता था और इसे वो धर्मनिरपेक्षता कहते थे। उन्होंने कहा कि पहले की सरकार में कट्टा और बम था, अब ब्रह्मोस मिसाइल है। उन्होंने कहा कि तब कहावत थी- देख सपाई, बेटी घबराई, अब अब बेटी भी सुरक्षित है और व्यापारी भी सुरक्षित हैं। अब कोई उपद्रव करेगा, तो या तो जेल जगह होगी या जहन्नुम जगह होगी।

“ये पैसा सैफई परिवार का नहीं, आपका है”

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि लखनऊ की जेपीएनआइसी (JPNIC) बिल्डिंग को सपा सरकार को 200 करोड़ में बनाना था, लेकिन 800 करोड़ खर्च होने के बाद भी बिल्डिंग पूरी नहीं हो पाई। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे  सपा सरकार में 15 हजार 200 करोड़ का टेंडर था, हमने 11 हजार 800 करोड़ में बना दिया। गोमती रिवर फ्रंट में 1700 करोड़ खर्च करके भी अधूरा रह गया। ये पैसा सैफई परिवार का नहीं, आपका है। ये पैसा अब हमने लोधेश्वर महादेव कॉरिडोर में लगाया है। पैसे का मुंह कॉरिडोर की तरफ घुमार दिया है।

संबोधन के अंत में मुख्यमंत्री ने सपा और कांग्रेस से जनता को सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इनसे जो सटेगा, उसका खतरा उतना ही बढ़ेगा। सीएम ने कहा कि लोधेश्वर महादेव मंदिर कॉरिडोर में अब फोर लेंन सड़क बनेगी। अच्छे लोगों को चुनिए, अपना भविष्य अच्छा बनेगा। कमल के फूल को लोधेश्वर महादेव का आशीर्वाद प्राप्त हो गया है।

ये भी पढ़ें-

VIDEO:लखनऊ के जवाहर भवन में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की गाड़ियां

TMC को कलकत्ता हाई कोर्ट से झटका, फ्रीज 3 बैंक खातों पर ED का शिकंजा रहेगा बरकरार





Source link

Write A Comment