Last Updated:

Lauki Raita Simple Recipe: गर्मी से निजात पाने के लिए लोग कई तरह का रायता बनाते हैं. लौकी का रायता गर्मियों में शरीर को ठंडक देने और पाचन बेहतर रखने के लिए एक हेल्दी विकल्प माना जाता है. दही और लौकी से बनने वाली यह आसान रेसिपी स्वाद के साथ सेहत का भी खास ख्याल रखती है. यह रायता कुछ मिनटों में आसानी से बनाया जा सकता है.

Zoom

लौकी का रायता सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है.

Special Lauki Raita Recipe: गर्मियों में खीरे का रायता बनाना सभी को पसंद होता है. यह रायता सेहत के लिए फायदेमंद होता है. इस मौसम में एक्सपर्ट्स हल्का, ठंडा और पाचन के लिए अच्छा खाना खाने की सलाह देते हैं. गर्मी में लौकी का रायता एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है. यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ शरीर को ठंडक देने और हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है. लौकी में पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जबकि दही पेट को ठंडा रखने और पाचन बेहतर करने में मदद करता है. यही वजह है कि गर्मियों में कई लोग इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं. अगर आप भी घर पर हेल्दी और स्वादिष्ट रायता बनाना चाहते हैं, तो लौकी का रायता बहुत आसान तरीके से तैयार किया जा सकता है.

लौकी का रायता बनाने के लिए सामग्री

लौकी का रायता बनाने के लिए आपको 1 कप कद्दूकस की हुई लौकी, 2 कप ताजा दही, 1 बारीक कटी हुई हरी मिर्च, आधा चम्मच भुना जीरा पाउडर, स्वादानुसार काला नमक और साधारण नमक, थोड़ा सा हरा धनिया और चुटकीभर काली मिर्च पाउडर की जरूरत होगी. ये सभी सामग्री रायते को स्वादिष्ट और हेल्दी बनाने में मदद करती हैं.

लौकी का रायता बनाने की विधि

सबसे पहले लौकी को छीलकर कद्दूकस कर लें. अब एक पैन में थोड़ा पानी डालकर लौकी को हल्का उबाल लें. जब लौकी नरम हो जाए, तो उसका अतिरिक्त पानी निकाल दें और उसे ठंडा होने दें. अब एक बड़े बाउल में दही को अच्छी तरह फेंट लें ताकि वह स्मूद हो जाए. इसमें उबली हुई लौकी डालें और अच्छे से मिक्स करें.

इसके बाद हरी मिर्च, भुना जीरा, काला नमक, साधारण नमक और काली मिर्च डालकर मिला लें. ऊपर से हरा धनिया डालकर इसे गार्निश करें. चाहें तो इसे कुछ देर फ्रिज में रखकर ठंडा भी परोस सकते हैं. कुछ लोग इसमें पुदीना या तड़का डालकर इसका स्वाद और भी बढ़ा लेते हैं. लौकी का रायता गर्मियों में शरीर को ठंडक देने में भी मदद कर सकता है.

लौकी का रायता पीने के फायदे

लौकी को गर्मियों के लिए बेहद हेल्दी सब्जियों में गिना जाता है. इसमें कैलोरी कम और पानी ज्यादा होता है, जिससे यह शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करती है. वहीं दही में प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं, जो पेट के लिए फायदेमंद माने जाते हैं. लौकी और दही का यह कॉम्बिनेशन पाचन को बेहतर रखने, शरीर को ठंडक देने और भारीपन कम करने में मदद कर सकता है. यही वजह है कि गर्मियों में इसे लंच या डिनर के साथ खाना पसंद किया जाता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें



Source link

Write A Comment