Chana Dal Kofta Recipe: हर घर में कोफ्ते की सब्जी बड़े शौक से बनाई और खाई जाती है. ज्यादातर लोग लौकी, आलू या पनीर के कोफ्ते ही बनाते हैं, लेकिन अगर आप कुछ नया और अलग स्वाद ट्राई करना चाहते हैं तो चना दाल कोफ्ते आपके लिए शानदार ऑप्शन हो सकते हैं. बाहर से हल्के क्रिस्पी और अंदर से नरम ये कोफ्ते मसालेदार ग्रेवी के साथ ऐसा स्वाद देते हैं कि खाने वाला उंगलियां चाटता रह जाए. खास बात ये है कि ये रेसिपी ज्यादा मुश्किल भी नहीं है और घर की साधारण चीजों से आराम से बन जाती है. मशहूर शेफ प्रियंका कपूर ने सोशल मीडिया पर इस खास रेसिपी को शेयर किया है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं.

इस डिश की सबसे बड़ी खासियत इसका अलग फ्लेवर है, क्योंकि इसमें सांभर मसाले और अनारदाने का ट्विस्ट दिया गया है, अगर आपके घर मेहमान आने वाले हैं या वीकेंड पर कुछ खास बनाने का मन है, तो ये चना दाल कोफ्ते आपकी टेबल की शान बढ़ा सकते हैं.

चना दाल कोफ्ते के लिए जरूरी सामग्री
कोफ्ते के लिए
-1.5 कप पकी हुई चना दाल
-2 छोटे चम्मच बारीक कटा अदरक
-1 बारीक कटी हरी मिर्च
-2 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
-2 से 3 बड़े चम्मच बेसन
-1 छोटा चम्मच हल्का कुचला अनारदाना
-1 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
-स्वाद के मुताबिक नमक

ग्रेवी के लिए
-3 मीडियम टमाटर की प्यूरी
-1 छोटा चम्मच अजवाइन
-1 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
-1 बड़ा चम्मच सांभर मसाला
-आधा कप छोटे प्याज
-2 कप गर्म पानी
-1 बड़ा चम्मच देसी घी या तेल

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

ऐसे तैयार करें कोफ्ते का मिश्रण
सबसे पहले एक बड़ा बाउल लें और उसमें पकी हुई चना दाल डाल दें. अब इसमें अदरक, हरी मिर्च, हरा धनिया, भुना जीरा पाउडर, अनारदाना और नमक मिलाएं. इसके बाद 2 से 3 चम्मच बेसन डालें. बेसन डालने से कोफ्ते अच्छे से बंधे रहते हैं और तलते समय टूटते नहीं हैं. अब सभी चीजों को हाथों से अच्छी तरह मिक्स करें. तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे गोल कोफ्ते बना लें.

डीप फ्राई या एयर फ्राई, दोनों तरीके हैं आसान
अगर आप रेस्टोरेंट जैसा स्वाद चाहते हैं तो कड़ाही में तेल गर्म करके कोफ्तों को मीडियम आंच पर सुनहरा होने तक तल लें. ध्यान रखें कि आंच बहुत तेज न हो, वरना कोफ्ते बाहर से जल जाएंगे और अंदर से कच्चे रह सकते हैं. अगर आप हेल्दी ऑप्शन चाहते हैं तो एयर फ्रायर का इस्तेमाल करें. एयर फ्रायर को 200 डिग्री सेल्सियस पर सेट करें और करीब 15 मिनट तक कोफ्तों को एयर फ्राई करें. इससे कम तेल में भी बढ़िया स्वाद मिलेगा.

ग्रेवी का असली स्वाद देगा ये खास मसाला
अब एक कड़ाही में देसी घी या तेल गर्म करें. तेल गर्म होने के बाद उसमें अजवाइन डालें. जैसे ही अजवाइन चटकने लगे, तुरंत टमाटर की प्यूरी डाल दें. अब इसमें कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, सांभर मसाला और नमक मिलाएं. मसालों को मीडियम आंच पर अच्छे से भूनें. जब मसाले के किनारों से तेल अलग दिखने लगे, समझ जाइए कि ग्रेवी का बेस तैयार हो चुका है. सांभर मसाले की वजह से इस ग्रेवी में हल्का साउथ इंडियन फ्लेवर आता है, जो इसे बाकी कोफ्तों से अलग बनाता है.

छोटे प्याज डालने से बढ़ेगा स्वाद
अब ग्रेवी में बीच से कटे छोटे प्याज डालें और करीब 2 मिनट तक पकाएं. छोटे प्याज इस डिश को हल्की मिठास और शानदार टेक्सचर देते हैं. इसके बाद इसमें 2 कप गर्म पानी डालें और कड़ाही को ढक दें. करीब 3 से 4 मिनट तक ग्रेवी को पकने दें ताकि सारे मसाले अच्छी तरह मिल जाएं.

View this post on Instagram





Source link

Write A Comment