OnePlus Nord CE 2 5G Price in India: वनप्लस आज भारत में अपना नया OnePlus Nord CE 2 5G लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने मोबाइल फोन के साथ दो स्मार्ट टीवी OnePlus TV Y1S और OnePlus TV Y1S Edge लॉन्च किए हैं.

इन फोन की बिक्री 22 फरवरी से शुरू होगी. अमेजन और वनप्लस की इंडिया वेबसाइट से इन फोन और स्मार्ट टीवी को खरीदा जा सकता है. लॉन्च ऑफर के तहत फोन की खरीद पर ICICI बैंक कार्ड पर 1,500 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा. यह ऑफर 22 फरवरीसे 28 फरवरी तक उपलब्ध रहेगा.

OnePlus Nord CE 2 5G की भारत में कीमत 23,999 रुपये है. यह फोन दो रंग ग्रे मिरर तथा बहामा ब्ल्यू में लॉन्च किया गया है. इस फोन का 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल 24,999 रुपये में बेचा जाएगा. स्मार्ट टीवी की कीमत की बात करें तो OnePlus TV Y1S Edge के दो वैरिएंट हैं. 32 इंच वाले 32 Y1S Edge की कीमत 16,999 रुपये और 43 Y1S Edge स्मार्ट टीवी की कीमत 27,999 रुपये है.

आज एक वर्चुअल इवेंट में वनप्लस ने अपनी इन डिवाइस को लॉन्च किया. इस इवेंट का प्रसारण OnePlus India के YouTube चैनल और कंपनी की वेबसाइट पर किया गया था.

OnePlus Nord CE 2 5G price in india, OnePlus Nord CE 2 5G colour, OnePlus Nord CE 2 5G buy online,

नए स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 2 5G में MediaTek Dimensity 900 SoC की सुविधा होगी. इस फोन में 4,500mAh की बैटरी दी गई है जो 65W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कंपनी ने दावा किया है कि यह फोन महज 15 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगा.

OnePlus Nord CE 2 5G price in india, OnePlus Nord CE 2 5G colour, OnePlus Nord CE 2 5G buy online,

OnePlus Nord CE 2 5G फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया हुआ है. मुख्य कैमरा 64-मेगापिक्सल का है. इसके साथ 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और एक 2-मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है. फोन के फ्रंट में 16-मेगापिक्सल का कैमरा दिया हुआ है.

OnePlus Nord CE 2 5G price in india, OnePlus Nord CE 2 5G colour, OnePlus Nord CE 2 5G buy online,

OnePlus Nord CE 2 5G मोबाइल फोन में 6.43-इंच का फुल-एचडी + AMOLED डिस्प्ले 90Hz के रिफ्रेश रेट, HDR 10+ सपोर्ट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन दिया हुआ है. इस स्मार्टफोन में 3.5mm का हेडफोन जैक और माइक्रो SD कार्ड के लिए स्लॉट दिया जाएगा. इससे स्टोरज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है.

OnePlus Nord CE 2 5G price in india, OnePlus Nord CE 2 5G colour, OnePlus Nord CE 2 5G buy online,

OnePlus का स्मार्ट टीवी
स्मार्टफोन के साथ वनप्लस अपने दो नए स्मार्ट टीवी भी लॉन्च करने जा रहा है. OnePlus TV Y1S में 32 इंच और OnePlus TV Y1S Edge Smart TV में 43 इंच की स्क्रीन दी हुई है. OnePlus TV Y1S का 32-इंच मॉडल 16,499 रुपये का है और इसके 43-इंच मॉडल की कीमत 26,999 रुपये है.  32 Y1S Edge की कीमत 16,999 रुपये और 43 Y1S Edge स्मार्ट टीवी की कीमत 27,999 रुपये है.

दोनों ही स्मार्ट टीवी Android TV 11 पर रन करेंगे. ये स्मार्ट टीवी डुअल बैंड Wi-Fi सपोर्ट और वनप्लस कनेक्टिविटी के साथ आएंगे. OnePlus TV Y1S और OnePlus TV Y1S Edge आउट-ऑफ-बॉक्स Android TV 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलते हैं.

Tags: 5G Smartphone, Mobile Phone, Oneplus, Smart TV, Smartphone



Source link

Write A Comment