Last Updated:
कंगना रनौत के हालिया बयान के बाद उनका एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में वह मजाकिया अंदाज में कहती हैं कि उन्हें ऐसा नॉन-वेजिटेरियन बॉयफ्रेंड चाहिए, जो उनके लिए चिकन कोरमा और चिकन मखनी बना सके. जानिए क्या है पूरा मामला और घर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट चिकन मखनी.
कंगना ने चिकन मखनी का जिक्र किया.
कंगना रनौत के बयान अक्सर सोशल मीडिया पर बहस की वजह बन जाते हैं. हाल ही में उन्होंने कहा कि जो हिंदू महिलाएं इस्लाम धर्म में शादी करती हैं, वे “लेफ्टिस्ट” हो जाती हैं. उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके कई पुराने वीडियो और इंटरव्यू दोबारा शेयर करने शुरू कर दिए, जिन पर अब तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.
इन्हीं में से एक पुरानी क्लिप इन दिनों तेजी से वायरल हो रही है. वीडियो में जब एंकर कंगना से पूछती हैं कि उन्हें कैसा लड़का चाहिए, तो वह हंसते हुए कहती हैं कि मुझे 30 साल तक का लड़का चाहिए, अगर मेरे बारे में जानता भी न हो तो मुझे कोई परेशानी नहीं है. मैं बहुत नॉर्मल लाइफ चाहती हूं. मैं बहुत अच्छा चिकन बनाती हूं. तरह-तरह की करी पसंद है- चिकन कोरमा, चिकन करी, चिकन मखनी और भारतीय व्यंजन, मुगलई फूड. यह पुराना वीडियो अब उनके हालिया बयान के संदर्भ में सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है.
View this post on Instagram