वाराणसी से वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। भारतीय रेलवे ने वाराणसी से चलने वाली दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के प्रस्थान समय में 10 मिनट का बदलाव किया है। यानी अब दोनों ट्रेनें अपने पुराने समय से 10 मिनट पहले रवाना होंगी। ऐसे में थोड़ी भी देरी आपका सफर बिगाड़ सकती है।

वाराणसी से चलने वाली इन 2 ट्रेनों की बदली टाइमिंग

रेलवे के संशोधित टाइम टेबल के मुताबिक, ट्रेन संख्या 20888 वाराणसी (कैंट)-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस अब शाम 4:05 बजे के बजाय 3:55 बजे रवाना होगी। यानी इस ट्रेन को पकड़ने वाले यात्रियों को पहले की तुलना में 10 मिनट पहले स्टेशन पहुंचना होगा। इसी तरह ट्रेन संख्या 22500 वाराणसी (कैंट)-देवघर वंदे भारत एक्सप्रेस भी अब सुबह 6:20 बजे के बजाय 6:10 बजे रवाना होगी। इस ट्रेन के प्रस्थान समय में भी 10 मिनट की कटौती की गई है।

वाराणसी-रांची वंदे भारत का नया टाइम टेबल

ट्रेन संख्या 20888 वाराणसी-कैंट से रांची वंदे भारत एक्सप्रेस के समय में बदलाव सिर्फ वाराणसी से प्रस्थान के स्तर पर किया गया है।

  • पुराना समय: शाम 4:05 बजे
  • नया समय: शाम 3:55 बजे
  • बदलाव: 10 मिनट पहले

वाराणसी के बाद ट्रेन अपने निर्धारित रूट और समय के अनुसार आगे बढ़ेगी। इस ट्रेन के प्रमुख स्टॉपेज में दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, गया, कोडरमा, हजारीबाग रोड, पारसनाथ, बोकारो स्टील सिटी और मुरी जैसे स्टेशन शामिल हैं।

वाराणसी-देवघर वंदे भारत का नया टाइम टेबल

ट्रेन संख्या 22500 वाराणसी-कैंट-देवघर वंदे भारत एक्सप्रेस के प्रस्थान समय में भी 10 मिनट का बदलाव किया गया है।

  • पुराना समय: सुबह 6:20 बजे
  • नया समय: सुबह 6:10 बजे
  • बदलाव: 10 मिनट पहले

इसलिए सुबह की इस ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को खास तौर पर समय का ध्यान रखना होगा। सिर्फ 10 मिनट की देरी भी ट्रेन छूटने का कारण बन सकती है।

यात्रियों को पहले पहुंचने की सलाह

रेलवे के नए शेड्यूल को देखते हुए यात्रियों के लिए बेहतर होगा कि वे ट्रेन के निर्धारित समय से कम से कम 20-30 मिनट पहले स्टेशन पहुंच जाएं। इससे टिकट और सुरक्षा जांच जैसी प्रक्रिया के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा। महत्वपूर्ण बात यह है कि उपलब्ध जानकारी के अनुसार ट्रेनों के रूट, स्टॉपेज और संचालन के दिनों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बदलाव मुख्य रूप से वाराणसी कैंट से इनके प्रस्थान समय में किया गया है।

यह भी पढ़ें- रेलवे ने खोला खजाना! ₹675 करोड़ की 3 बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी, यूपी-बिहार के इन रूट्स को मिलेगा फायदा





Source link

Write A Comment