Image Source : FREEPIK
वास्तु टिप्स: घर की तिजोरी पर लगाएं ये तस्वीर, रात दिन होनी धन की वर्षा

वास्तु का हमारे जीवन पर खासा असर पड़ता है। इसके पालन से हमें कई लाभ प्राप्त होते हैं। वास्तु के मात्र कुछ उपायों से  आपकी तिजोरी में पैसों की बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसा कोई घर नहीं है जहां तिजोरी और अलमारी ना हो। तिजोरी ऐसी जगह है जहां आप अपना धन और अपने जरूरी सामान रखते हैं।हर किसी की इच्छा होती है की उसे कभी भी धन की कमी ना हो। इसके लिए घर की तिजोरी के दरवाजे पर महालक्ष्मी की सुंदर-सी फोटो लगाएं, लेकिन ध्यान रहे फोटो में देवी मां बैठी हुई होनी चाहिए।

साथ ही उस फोटो में दो सूंड उठाए हाथी का चित्र भी होना चाहिए। तिजोरी के दरवाजे पर ऐसी फोटो के लगाने से आपके घर पर महालक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहेगी और आपको पैसों की कमी नहीं खलेगी। इसके साथ ही जिस कमरे में तिजोरी रखी गई है उस कमरे में हल्के क्रीम रंग का पेंट कराएं। इससे भी आपको लाभ देखने को मिलेगा। इससे घर में धन में बढ़ोतरी होगी साथ ही सुख समृद्धी बनी रहेगी।

ये भी पढ़ें-

वास्तु टिप्स : दक्षिण-पूर्व दिशा में ना कराएं ये रंग, पड़ेगा बुरा प्रभाव

Vastu Tips: आग्नेय कोण में लाल रंग करवाने के क्या हैं फायदे और नुकसान?

वास्तु टिप्स : घर के आग्नेय कोण में कराएं इस रंग का पेंट, मिलेगा लाभ





Source link

Write A Comment