X

विंध्य की पारंपरिक डिश बगजा, गर्मियों में मेहमाननवाजी की शान, फायदे अनेक

 

arw img

बघेलखंड की पारंपरिक डिश ‘बगजा’ गर्मियों में बेहद पसंद की जाती है और इसे मेहमाननवाजी की खास पहचान माना जाता है. बेसन से बनी यह डिश जलेबी की तरह तैयार की जाती है और दो रूपों में बनाई जाती है, मठहा बगजा और आम पना वाला टहुआ बगजा. दही, मठ्ठा, मसालों और कच्चे आम के पने के साथ बनने वाला यह व्यंजन स्वादिष्ट होने के साथ शरीर को ठंडक और इम्यूनिटी भी देता है. विंध्य क्षेत्र में त्योहारों, कार्यक्रमों और मेहमानों के स्वागत में इसे खास तौर पर परोसा जाता है. बघेली लोक कलाकारों के मुताबिक बगजा बघेलखंड की सबसे मशहूर और पारंपरिक डिशों में से एक है, जिसका स्वाद लोगों को लंबे समय तक याद रहता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment