Image Source : INSTAGRAM- FAN PAGE
विराट कोहली- अनुष्का शर्मा

Highlights

  • विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की लवस्टोरी एड शूट से ही शुरू हुई थी।
  • विराट और अनुष्का की बेटी वामिका हाल ही में एक साल की हुई है।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की लव स्टोरी एक शैंपू के एड के सेट से शुरू हुई थी। इस विज्ञापन के शूट के लिए दोनों पहली बार मिले और दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हुई। इसके बाद विराट और अनुष्का ने साथ में कई एड किये, जिसमें मान्यवर के एड भी शामिल थे जो शादी से पहले और शादी के बाद शूट हुए और खूब वायरल हुए। अब विराट और अनुष्का एक बार फिर से एक साथ सेट पर स्पॉट किए गए, ऐसा लग रहा है कि दोनों फिर से किसी विज्ञापन की शूटिंग के लिए साथ आए हैं। जो तस्वीरें वायरल हुई हैं उसमें भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान काली पगड़ी, सादी पिंक शर्ट और बेज रंग की पैंट पहने नजर आ रहे थे। अनुष्का ने हल्के गुलाबी रंग का सूती कुर्ता पहना था और सेट पर सफेद रंग का मास्क पहना था।

‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ इस दिन देगी सिनेमाघरों में दस्तक, आलिया भट्ट और अजय देवगन के सशक्त किरदार

तस्वीरों पर फैंस ने प्यार की बौछार की और उनमें से ज्यादातर को विराट का ‘पगड़ी’ वाला लुक खास पसंद आया।

 ‘विरुष्का’ ने साल 2017 में शादी की थी और 2021 में अपने पहले बच्चे स्वागत किया। हाल ही में विराट और अनुष्का की बेटी वामिका एक साल की हो गई।

‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की बड़ी जीत, बॉम्बे हाईकोर्ट ने खारिज की फिल्म के खिलाफ दो याचिकाएं

एड शूट के बाद इस अंदाज में बाहर आए विराट-अनुष्का

Virat Kohli, Anushka sharma

Image Source : YOGEN SHAH

Virat Kohli, Anushka sharma

Virat Kohli, Anushka sharma

Image Source : YOGEN SHAH

Virat Kohli, Anushka sharma

वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का पूर्व भारतीय कप्तान झूलन गोस्वामी के जीवन और समय से प्रेरित फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ के लिए शूटिंग शुरू कर चुकी हैं जबकि विराट ने आखिरी बार ईडन गार्डन में टी -20 सीरीज में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था।





Source link

Write A Comment