वैभव सूर्यवंशी के बल्ले का जिम्बाब्वे दौरे पर कमाल देखने को मिला। 3 मैचों की T20I सीरीज के पहले ही मैच में धमाकेदार अर्धशतक जड़ा। इसके बावजूद वह पहले मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच नहीं बन पाए। मयंक यादव को शानदार गेंदबाजी के चलते प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया। सीरीज के दूसरे मैच में वैभव का बल्ला ज्यादा नहीं चल सका और वह सिर्फ 20 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 

इसके बाद आया सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला, जिसमें वैभव सूर्यवंशी ने गेंदबजों की जमकर धुनाई करते हुए 49 गेंदों पर 81 रन जड़ दिए। वैभव ने अपनी पारी में 8 चौके और 4 छक्के लगाए। इस शानदार पारी की बदौलत भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के सामने 192/5 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 7 विकेट खोकर 157 रन ही बना सकी। इस तरह भारतीय टीम ने 3-0 से सीरीज अपने नाम कर ली। टीम इंडिया की इस शानदार जीत में अहम योगदान देने वाले वैभव सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया। इसके साथ ही वैभव ने इतिहास रच दिया।

वैभव ने फिर छुआ बड़ा मुकाम

दरअसल, वैभव इंटरनेशनल क्रिकेट में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड यानी POTM जीतने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी हैं। वैभव ने 15 साल और 121 दिन की उम्र में यह कारनामा किया। अब आप सोच रहे होंगे कि वैभव ने जिस उम्र में यह अवॉर्ड जीता है, उस उम्र में तो ज्यादातर खिलाड़ियों का इंटरनेशनल करियर स्टार्ट भी नहीं होता है, तो वैभव कैसे इंटरनेशनल क्रिकेट में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन सकते हैं। जी हां, सच यही है कि वैभव POTM जीतने वाले दूसरे सबसे युवा प्लेयर हैं।

अलुसिन तुरे के नाम है वर्ल्ड रिकॉर्ड

इंटरनेशनल क्रिकेट में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड सिएरा लियोन के अलुसिन तुरे के नाम दर्ज है। अलुसिन तुरे ने महज 15 साल और 74 दिन की उम्र में यह कमाल किया था। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने अपने पहले ही मैच में यह अवॉर्ड जीता था। कैमरून के खिलाफ अपनी टीम की जीत में तुराय ने दो विकेट लिए और 20 गेंदों पर 33 रन बनाए। 18 साल के तुराय अब तक 29 T20I मैच खेल चुके हैं। उनके करियर में 427 रन और 12 विकेट दर्ज हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने सबसे युवा खिलाड़ी

  • अलुसीन तुरे (सिएरा लियोन) – 15 साल 74 दिन
  • वैभव सूर्यवंशी (IND) – 15 साल 121 दिन
  • खालिदी जुमिया (तंजानिया) – 15 साल 294 दिन
  • चार्ली हारा-हिंज (जापान) – 16 साल 360 दिन

यह भी पढ़ें:

वैभव सूर्यवंशी ने दो अवॉर्ड पर जमाया कब्जा, कहा- यह मेरे लिए सपना सच होने जैसा है

वैभव सूर्यवंशी को किस चीज पर सबसे ज्यादा ध्यान देने की दी जा रही सलाह, ईशान किशन ने किया खुलासा

Latest Cricket News





Source link

Write A Comment