DigiNewz India – Latest News, Breaking News & Updates DigiNewz India – Latest News, Breaking News & Updates
  • होम
  • राजनीतिक
  • जीवन शैली
  • खेल
  • मनोरंजन
  • फूड
  • फ़िल्म रिव्यू
  • टेक
  • ऐप्स
  • मुझसे संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
वॉट्सऐप खोलते ही दिखा फेसबुक लॉगइन, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा, क्रैश हुआ वेब और ऐप?
टेक

वॉट्सऐप खोलते ही दिखा फेसबुक लॉगइन, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा, क्रैश हुआ वेब और ऐप?

By digi_hin May 20, 2026 3 Mins Read
Share
Share on Facebook LinkedIn


Powered by :

Last Updated:May 20, 2026, 06:40 IST

वॉट्सऐप Web और Desktop यूजर्स को 20 मई की सुबह बड़ी समस्या का सामना करना पड़ा. कई देशों में ऐप क्रैश होने लगा और यूजर्स को WhatsApp चैट्स की जगह Facebook लॉगिन पेज दिखाई देने लगा. भारत समेत कई देशों के यूजर्स ने सोशल मीडिया पर शिकायतें शेयर कीं. जानें पूरा मामला.

ख़बरें फटाफट

वॉट्सऐप खोलते ही दिखा फेसबुक लॉगइन, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा, क्रैश हुआ वेबZoom

WhatsApp Desktop में बड़ी गड़बड़ी, यूजर्स बोले- चैट्स नहीं खुल रहीं

20 मई की सुबह WhatsApp Web और Desktop यूजर्स को बड़ी तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा. भारत समेत कई देशों में यूजर्स ने शिकायत की कि WhatsApp Web बार-बार क्रैश हो रहा है, जबकि Desktop ऐप खोलने पर उन्हें सीधे Facebook लॉगिन पेज पर भेजा जा रहा है.

इस समस्या के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X और Reddit पर यूजर्स ने बड़ी संख्या में स्क्रीनशॉट और शिकायतें शेयर करनी शुरू कर दीं. कई लोगों ने बताया कि WhatsApp Web खुलते ही QR कोड और चैट इंटरफेस की जगह Facebook का लॉगिन पेज दिखाई दे रहा था. कुछ यूजर्स ने Facebook से लॉगिन करने की कोशिश भी की, लेकिन इसके बाद भी उन्हें WhatsApp चैट्स की जगह Facebook पेज पर ही रीडायरेक्ट किया जा रहा था.

यह समस्या इसलिए भी ज्यादा चर्चा में रही क्योंकि आमतौर पर WhatsApp Web इस्तेमाल करने के लिए Facebook लॉगइन की जरूरत नहीं पड़ती. हालांकि Meta दोनों प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी है, लेकिन WhatsApp यूजर्स के लिए यह काफी असामान्य और अचानक था.

रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत, ब्राजील, मेक्सिको, यूनाइटेड किंगडम, इंडोनेशिया और फिलीपींस जैसे देशों में सबसे ज्यादा यूजर्स प्रभावित हुए. कई यूजर्स ने यह भी कहा कि सिर्फ Web और Desktop ही नहीं, बल्कि कुछ मामलों में मोबाइल ऐप भी सही तरीके से काम नहीं कर रहा था.

इस आउटेज के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर मेटा से सवाल पूछने शुरू कर दिए. कई यूजर्स ने चिंता जताई कि कहीं यह कोई सिक्योरिटी समस्या तो नहीं है. हालांकि फिलहाल कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

WhatsApp आज दुनिया के सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स में से एक है. ऐसे में कुछ घंटों की तकनीकी दिक्कत भी लाखों लोगों के काम और निजी बातचीत को प्रभावित कर सकती है.

फिलहाल कुछ यूज़र्स से इस दिक्कत के ठीक होने की बात कही है, वहीं कुछ लोगों को अभी भी लॉगइन में परेशानी आ रही है.

About the Author

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Delhi,Delhi,Delhi



Source link

Author digi_hin

  • Website

Related Posts

Google I/O 2026 में AI की बारिश, Gemini 3.5 से लेकर स्मार्ट ग्लासेस तक लॉन्च

Google I/O 2026 में AI की बारिश, Gemini 3.5 से लेकर स्मार्ट ग्लासेस तक लॉन्च

May 20, 2026
WhatsApp वेब हुआ डाउन, QR कोड स्कैन करते ही खुल रहा है फेसबुक

WhatsApp वेब हुआ डाउन, QR कोड स्कैन करते ही खुल रहा है फेसबुक

May 20, 2026
जापान के वैज्ञानिकों ने बनाया पहला 6G डिवाइस, स्पीड जानकर उड़ जाएंगे होश

जापान के वैज्ञानिकों ने बनाया पहला 6G डिवाइस, स्पीड जानकर उड़ जाएंगे होश

May 19, 2026

Write A Comment Cancel Reply

  • Pages
    • About Us
    • Contact Me
    • Privacy Policy
    • Sitemap
    • Terms & Conditions
  • Latest
    • Google I/O 2026 में AI की बारिश, Gemini 3.5 से लेकर स्मार्ट ग्लासेस तक लॉन्च
      Google I/O 2026 में AI की बारिश, Gemini 3.5 से लेकर स्मार्ट ग्लासेस तक लॉन्च
      May 20, 2026
    • वॉट्सऐप खोलते ही दिखा फेसबुक लॉगइन, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा, क्रैश हुआ वेब और ऐप?
      वॉट्सऐप खोलते ही दिखा फेसबुक लॉगइन, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा, क्रैश हुआ वेब और ऐप?
      May 20, 2026
  • Categories
    • Uncategorized
    • ऐप्स
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • फ़िल्म रिव्यू
    • फूड
    • मनोरंजन
    • राजनीतिक
  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn

© 2026 diginezsindia. All registered.

Top
DigiNewz India – Latest News, Breaking News & Updates